5 साल बॉलीवुड से दूरी के बाद जब किंग खान(Shahrukh Khan) ने कम बैक किया तो धूम मचा दी पठान फिल्म की सक्सेस के बाद से बादशाह खान छाए हुए हैं। शाहरूख खान इंडस्ट्री का वो दूसरा नाम है जो एक बार लाइमलाइट में आ जाए तो उसके फेम को कोई हिला नहीं सकता।
किंग खान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाएं हुए हैं हर तरफ उनकी चर्चा हो रही लेकिन ये चर्चा उनकी कोई फिल्म को लेकर नहीं बल्कि खुद के महंगे गिफ्ट को लेकर हो रही है। दरअसल शाहरूख खान ने खुद को सोने चांदी से बनी कार गिफ्ट की है जो कि काफी चर्चा का विषय है क्योंकि इतनी लग्जरी कार देश के माननीय प्रधानमंत्री मोदी के पास भी इतनी लग्जरी कार नहीं है।
शाहरूख खान ने जो लग्जरी कार खरीदी है उसका नाम रोल्स-रॉयस SUV(Rolls-Royce SUV) है और इसकी कीमत 10 करोड़ है। यूं तो बादशाह के पास ऑडी, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज जैसी कारों का लग्जरी कलेक्शन है लेकिन इस कार के कस्टमाइजेशन फीचर इसको खास बनाते हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख की नई कार का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
शाहरुख की नई कार आर्कटिक व्हाइट पेंट में है जबकि इंटीरियर सफेद लेदर से मेल खाता है। इसमें सिग्नेचर ‘0555’ नंबर प्लेट भी है। ऐसा लगता है कि ‘पठान’ की भारी सफलता ने सुपरस्टार को लक्जरी एसयूवी पर धूम मचा दी है। बात की जाए रोल्स-रॉयस की सुरक्षा को लेकर तो इस कार में एक्टिव क्रूज़ कंट्रोल, नाइट विज़न और कोलिशन वार्निंग शामिल हैं।
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘पठान’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए भी फुर्सत नहीं पा सके। क्योंकि इन दिनों वह निर्देशक एटली की फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके बाद वह ‘टाइगर 3’ के अपने कैमियो के लिए 45 दिन का शूट करेंगे। मेकर्स के अनुसार यह एक धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस होगा। इसके बाद वह राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग करेंगे।

