शहनाज गिल एक ऐसा नाम जो आज हर कोई जानता है। अपने चुलबुले अंदाज से एक्ट्रेस ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। अपने फैंस के प्रति शहनाज का स्वाभाव उनको और भी ज्यादा पॉपुलर बनाता है इसके साथ वो अपने लुक को लेकर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
इस बार शहनाज ने ब्लैक कलर के गाउन में फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए जिससे फैंस के मन पर तो बिजलियां गिर गईं। एक्ट्रेस ब्लैक कलर के गाउन में काफी बोल्ड लग रही हैं उन्होनें लुक को पूरा करने के लिए ब्लैक ओपेरा ग्लव्स भी पहने थे। एक्ट्रेस ने एक स्लीक पुल-बैक हेयरडू कर रखा था और अपने आउटफिट को स्टडेड इयररिंग्स और एक गोल्डन ब्रेसलेट के साथ एक्सेसराइज किया। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने न्यूड आईशैडो के साथ शिमरी मेकअप किया था।
शहनाज के फोटो शेयर करते ही उनके चाहने वालों के कमेंट्स की तो एक के बाद एक बौछार लग गई तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे और कहने लगे लगता है उर्फी का साया आप पर आ गया है। खैर आप तो जानते है कि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं अगर लोग शहनाज को ट्रोल भी कर रहें हैं तो इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है क्योंकि उनके चाहने वालो का प्यार उनके लिए काफी है।
दुनिया का काम तो होता है बस बोलना थाई-हाई स्लिट और ब्लैक कलर के वेलवेट गाउन में एक्ट्रेस शहनाज काफी बोल्ड और ग्लैमरस लग रहीं थीं। बात की जाए उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो वो जल्द ही सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में अपना फिल्मी सफर शुरु करने वाली हैं। फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगी।

