17 साल पहले उमेश पाल अपहरण मामले में मंगलवार को प्रयागराज एमपी/ एमएलए कोर्ट ने अतीक को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुना दी। अतीक के साथ साथ इस मामले में उसके दो और गुर्गे हनीफ और दिनेश पासी को भी कोर्ट ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुना दी। तीनों के ऊपर 364a, 34, 120, 341, 342,504,506 धाराओं में दोषी पाया गया है।
कोर्ट के सजा सुनाने के बाद अतीक फूट फूटकर रोने लगा और उसने अपील करते हुए कोर्ट में कहा कि उसे दोबारा साबरमती जेल भेज दिया जाए उसे यहां नहीं रहना। आज उसे साबरमती जेल लेकर जाया जा रहा है, उसको वहीं उसी जेल में रखा जाया जाएगा। अतीक का काफिला राजस्थान के कोटा से गुजर रहा है, कोटा के बाद बूँदी और भीलवाड़ा जिलों से गुजरकर ये काफिला चित्तौड़गढ़ पहुंचेगा। कोटा से चित्तौड़गढ़ की दूरी करीब 200 किलोमीटर की है। इसके बाद उदयपुर से निकलकर उनका काफिला डूंगरपुर के रास्ते गुजरात में प्रवेश करेगा।
वहीं आज अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की जमानत याचिका पर आज सुनवाई की जाएगी. बीते महीने में अतीक के बेटे असद ने अपने साथियों के साथ मिलकर उमेश पाल पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हमला कर दिया था। शाइस्ता परवीन पर 25 हजार रुपए का ईनाम है।
वहीं दूसरी तरफ अतीक के भाई अशरफ को मंगलवर की देर रात बरेली जेल लाया गया इस दौरान उसने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि एक पुलिस अधिकारी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। जब अशरफ मीडिया से बातचीत कर रहा था तो उसके चेहरे पर डर साफ दिखाई दिया। अशरफ ने कहा कि अधिकारी ने उससे कहा है कि एक हफ्ते में जेल से बाहर निकालकर मार दिया जाएगा।

अशरफ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उस पर जितने भी आरोप लगाएं गए हैं सब झूठे हैं मुख्यमंत्री मेरा दर्द समझते हैं, मुझे न्यायपालिका के इंसाफ पर पूरा भरोसा है, हम हायर कोर्ट में जाएंगे, उसने अधिकारियों से कहा कि भूख लगी है, कुछ खिलवा दीजिए। बता दें अशरफ पर 52 केस दर्ज हैं और उस पर ये आरोप है कि जेल में उससे शूटर मिलने आते थे और उमेश को मारने का प्लान अशरफ ने जेल से बैठे बैठे बना लिया था।
अशरफ पहले बरेली जेल में आनंद उठा रहा था जब उसका मन उसकी पसंदीदा चिकन बिरयानी खाने का होता था उसे मिल जाती थी लेकिन वो कहते हैं ना समय का चक्र ऐसा घूमता है कि आप कुछ नहीं कर पाते हो पहले जहां आराम से चिकन बिरयानी खाने को मिल जाती थी अब बरेली जेल में उसके ऊपर पहरा कड़ा कर दिया गया है।

