आज नवरात्रि का आठवां दिन है यानि महाअष्टमी आज इन राशियों को नौकरी, करियर और संपत्ति में वृद्धि मिलेगी तो आइए आपको बताते हैं आपकी राशि का आज का हाल।
मेष
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ने से अत्यधिक मेहनत करनी होगी। सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी। आज आपको किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। इच्छित परिणाम बनेंगे, शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी।
वृष
साख सम्मान में वृद्धि होगी। श्रेष्ठ कार्यां में समय देंगे, इच्छित वस्तु मिल सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। हर्ष आनंद बना रहेगा, रचनात्मकता व सक्रियता बनाए रखेंगे, संपत्ति में वृद्धि होगी।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय की योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा और आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप कामों के प्रति उत्साह बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और रचनात्मक कार्य में भी आज आपकी रुचि पूरी रहेगी। आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कर्क
खर्च निवेश पर नियंत्रण बनाए रखें। दिखावे से बचें, आवश्यक कार्यां को समय पर करें। सभी से तालमेल बनाने का प्रयास रखें। आर्थिक मामलों में व्यस्तता रहेगी। करियर कारोबार में सावधानी बरतें, स्पष्टता रखें। विस्तार योजनाएं गति लेंगी, सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे। मेहनत पर भरोसा रखेंगे, बजट पर ध्यान देंगे, जल्दबाजी में नहीं आएंगे।

सिंह
आर्थिक कार्यां की प्राथमिकता सूची बनाएंगे। सफलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा। सभी का भरोसा जीतेंगे, विभिन्न विषय बल पाएंगे। उद्योग व्यापार में शुभता बढ़ेगी, आर्थिक लाभ उम्मीद से अच्छा रहेगा। अतिउत्साह में न आएं, चूक करने से बचें, करियर व्यापार को मजबूती मिलेगी।

कन्या
श्रेष्ठ प्रस्ताव मिलेंगे। विभिन्न कार्यां को पूरा करेंगे, करियर व्यापार लाभ में रहेंगे। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। विभिन्न कार्यां को आगे बढ़ाएंगे। निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे।

तुला
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर में कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपकी आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आपने जो पहले अपने कामों में लापरवाही की थी, जिसकी वजह से आपको समस्या हो सकती है और आप सभी मामलों में बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़े, तो आपकी खुशी होगी।

धनु
विभिन्न कार्यां को आगे बढ़ाएंगे। उद्योग व्यापार के लिए उचित समय है। करियर व्यापार संवरेगा, नेतृत्व क्षमता में बेहतर बनी रहेगी। साझा प्रयासों में वृद्धि होगी। लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर
श्रमशीलता बनाए रहेंगे। जरूरी कार्य समय से करेंगे, आर्थिक मामलों में सतर्कता रखेंगे। कार्य व्यापार में ढिलाई से बचेंगे। चर्चाओं में धैर्य बढ़ाएंगे, लेनदेन में स्पष्ट रहेंगे, व्यवस्था को मजबूती देंगे। प्रलोभन में नहीं आएंगे।

कुंभ
मनोत्साह बनाए रखेंगे। उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, सम्मान में वृद्धि होगी। बौद्धिकता पर जोर रहेगा। सक्रियता व सूझबूझ से काम लेंगे। कामकाज में उत्साह रखेंगे। आवश्यक परिवर्तनों पर जोर देंगे।

मीन
महत्वपूर्ण कार्यां को गति देंगे। निजी विषयों में रुचि बढ़ाएंगे, भवन वाहन की प्राप्ति होगी। भावनात्मक विषयों में सामंजस्य रखेंगे। भावावेश में न आएं,

आवश्यक कार्यां में विनम्रता रखें, उतावली न दिखाएं। संवेदनशीलता बनी रहेगी, उपलब्धियों पर फोकस रहेगा। विभिन्न प्रयास बेहतर बनेंगे।

