बिग-बॉस सीजन 16 के जय वीरू अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) और एमसी स्टेन (MC Stan) की दोस्ती में चल रही दरार को लेकर शो के बाकी कंटेस्टेंट अपनी अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हट रहें हैं खासकर के जो लोग मंडली से अलग अपना गेम शो में खेल रहे थे वो बाहर आकर भी अपनी राय दमदार और खुलकर रख रहें हैं। ये भी कहा जा सकता है कि लडाई के मजे लेकर आग में घी डालने का काम कर रहें हैं।
अब एमसी स्टैन और अब्दू रोजिक की लड़ाई पर प्रियंका चौधरी का रिएक्शन भी सामने आया है हालांकि उनका रिएक्शन बाकी सभी लोगों से अलग रहा उन्होनें दोंनो के बीच की झड़प पर रिएक्शन देते हुए कहा- ‘अब ठीक है ना, हो रही है लड़ाई, मैं दूसरों के घरों की बातों में क्यों बोलूं? अभी उनकी लड़ाई हो रही है, फिर अभी उनकी आपसी सहमती भी हो जाएगी, वो उनकी बातें वही जानें।
प्रियंका के इस जवाब से ये तो साफ हो गया कि उन्हें फालतू के पछड़ो और दो लोंगो के बीच लडाई में कोई रूचि नहीं है वो साफ तरीके से अपने काम पर फोकस कर रहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ अर्चना गौतम ने अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) और एमसी स्टेन (MC Stan) की लड़ाई को लेकर चुटकी लेते हुए कहा- इससे अच्छी तो हमारी दोस्ती है, जो कि घर से बाहर आकर भी बरकरार है।
अर्चना ने आगे ये भी कहा था कि ‘अब दूध में नींबू डालोगे तो दही तो बनेगी ही। मुझे ऐसा लगता है कि हर किसी ने वहां अब्दू का फायदा ही उठाया है। दोस्तों के बीच कई बार झगड़े होते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि दोस्ती खत्म।’ वहीं शिव ठाकरे ने इस मामले पर बहुत ही सहजता से जवाब दिया था, उन्होंने पॉजिटिविटी के साथ कहा था- ऐसा कुछ नहीं है, दोस्तों के बीच ये चलता रहता है, जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।
तो वहीं सुंबुल ने भी एमसी स्टैन और अब्दू की लड़ाई पर कहा था-‘हर दोस्ती अपने लो फेस से गुजरती है। ये दोनों पॉपुलर चेहरा है बस इस लिए ही इतना हाईलाइट हो रहा है।’ अब आप तो जानते हैं बिग-बॉस के बाहर आते ही सभी लोग के ओपिनियन बदल जाते हैं।

