2024 लोकसभा चुनाव के लिए पार्टियों के बीच घमासान जुबानी वॉर छिड़ा हुआ है। पूरा विपक्ष भाजपा पर कड़े प्रहार करने में जुटा हुआ है वहीं भाजपा कहां चुप बैठने वालों में से है वो भी लगातार विपक्ष पर जुबानी वॉर छेड़े हुए है। एक मुहावरा मुझे यहां याद आता है जो इस सियासी जंग में बिल्कुल फिट बैठता है अगर विपक्ष खुद को शेर की तरह मानता है तो भाजपा अपमे आप में सवाशेर है। विपक्ष के निशाने से वो डरती नहीं बल्कि कड़े प्रहार करती है।
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में एक कविता सुनाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। केजरीवाल ने व्यंग्यात्मक शौली में कहा इस सृष्टि की रचना 2014 में हुई थी भाजपा के आने के बाद अब आप समझ गए हो गए होंगे इस बात से कि सीएम केजरीवाल ने ऐसा क्यों कहा अगर नहीं समझे हैं तो हम आपको बताते है कि उनका क्या मतलब है इस बात के कहने का दरअसल केजरीवाल ने ये बात इसलिए कही कि सारे विकास के काम भाजपा के आने पर ही हुए बाकी पार्टियों ने अपनी अपनी सरकार में अपने टाइम पर देश के लिए कुछ नहीं किया, सृष्टि इनकी वजह से ही चल रही है, सूर्य और चंद्रमा आपकी वजह से हैं
Delhi में पढ़ी-लिखी Govt है
— AAP (@AamAadmiParty) March 27, 2023
केंद्र में एक अनपढ़ सरकार है जिसका नारा है-
घर-घर नाली घर-घर गैस
जिसकी लाठी उसकी भैंस
बनेगा पकौड़ा बनेगी चाय
स्कूल-अस्पताल भाड़ में जाए
आम आदमी से मन की बात
अपने भाई से धन की बात
वाह रे शासन तेरा खेल
ईमानदार को हो गई जेल
-CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/8ACDynryh4
अब आप तो जानते ही हैं कि सियासत में राजनेता भाषा का जरा भी ख्याल नहीं रखते हैं। सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कविता के जरिए सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा- दिल्ली में पढ़ी-लिखी और केंद्र में एक अनपढ़ सरकार है। कविता के साथ साथ केजरीवाल ने अपनी पार्टी की उपलब्धियों को बताते हुए कहा उनकी सरकार में शिक्षित लोग शामिल हैं, जहां पहले दिल्ली में CWG घोटाले और CNG घोटाले के लिए जाना जाता था, लेकिन AAP के सत्ता में आने के बाद यह पूरी तरह बदल गया और बीते आठ साल में शानदार स्कूलों और अस्पतालों के लिए जानी जाती है।
अब सियासी रंग को तो आप अच्छे से जानते हैं ही केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा तो सत्ता पक्ष कैसे चुप बैठ जाता है, बारी तो सबकी आती है ना भाजपा ने करारा जवाब देते हुए राष्ट्रीय राजधानी के विकास में केंद्र सरकार की भूमिका का हवाला दिया। इसके बाद केजरीवाल ने फिर पलटवार करते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा इन दिनों जैसे सत्ता पक्ष सभी एजेंसियों(ईडी, सीबीआई) को दुरूपयोग कर रही है लोकतंत्र की हत्या कर रही है विरोधियों की आवाज़ को दबा रही है, ईमानदार लोंगो को जेल मं डाल रही है, कूटनीति की राजनीति कर रही है उसके खिलाफ कोई क्यों आवाज़ नहीं उठा रहा है।