अतीक का काफिला यूपी के कर्वी में पहुंच गया है।अब प्रयागराज सौ किलोमीटर शेष है। यहां से शाम 5 बजे तक प्रयागराज पहुंचने की उम्मीद है बहन को डर है कि उसके भाई का एनकाउंटर हो सकता है तो वहीं उमेश की पत्नी अतीक के लिए मौत की सज़ा की मांग की है और अगर ऐसा नहीं होता है तो वो हम सबको खत्म कर देगा। एक मां के लिए अपना बच्चा बड़ा प्यारा होता है सोचिए एक मां के लिए अपने बेटे को खोना कोई छोटी बात नहीं है उमेश पाल की मां ने अतीक को लेकर फांसी देने की मांग की है, उन्होंने कहा कि अतीक अहमद को फांसी दें या फिर उसका एनकाउंटर हो।
अशरफ को कल प्रयागराज एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश होना है। वहीं अतीक के भाई अशरफ को बरेली पुलिस प्रयागराज ला रही है दोनों को नैली जेल में रखा जाएगा। अतीक और अशरफ को लेकर जेल में तैयारियां शुरू की गईं हैं। जेल के आसपास बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। प्रयागराज पुलिस की टीम जेल में सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना करने पहुंची है।
वहीं दूसरी तरफ माफिया डॉन अतीक अहमद के भाई अशरफ बरेली जेल से चलते हुए रायबरेली के बछरावा टोल प्लाजा को पार कर लिया है। कुछ ही देर में रायबरेली पहुंचेगा अशरफ का काफिल। रायबरेली के प्रमुख चौराहों पर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। बरेली से निकलते हुए प्रयागराज के लिए रवाना होगा काफिला।

