देशभर में एक बार फिर कोरोना महामारी डराने लगा है। रोज संक्रमितों की संख्या में बेतहासा बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बता दें कि देश भर में पिछले 24 घंटे में 1890 कोरोना के नए मामले सामने आए है। चिंता की बात यह कि इतना ज्यादा मामला पिछले 149 दिनों में सबसे ज्यादा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के 1,800 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके चलते एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हजार से अधिक हो गई है। वहीं 6 लोगों की मौत के चलते देश में अबतक कोरोना से 5,30,837 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना महामारी के 153 नए मामले दर्ज किए गए और इस दौरान संक्रमण दर बढ़कर 9.13 प्रतिशत हो गई। देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के मामलों में तेज वृद्धि के बीच दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए कोविड मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गयी है।
गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण आज देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोविड-19 के बढ़ते मामले की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बैठक करेंगे क्योंकि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण में लगातार वृद्धि दर्ज की जा है। इसके अलावा समीक्षा बैठक में सभी जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं पर अगले महीने नियोजित राष्ट्रव्यापी मॉक-ड्रिल का विवरण भी सूचित किया जाएगा।

