बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री में अपने लुक से छाईं रहती हैं उनकी नई लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं। ब्लैक कलर की साड़ी में दीपिका कहर ढा रही हैं, फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहें हैं। वो कहते हैं ना कि भारतीय नारी कितने भी मार्डन से मार्डन कपड़े पहन ले लेकिन इंडियन टच के कपड़ो से वो सादगी और सुंदर का जलवा बिखेरती है।
ठीक ऐसा ही किया बॉलीवुड क्वीन दीपिका ने साड़ी लुक में फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- कीपिंग इट क्लासिक’ उन्होनें ये लुक हाल ही में हुए इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर 2023 के लिए लिया। अपनी किलिंग आंखो के लुक से उन्होनें फैंस को अपना और भी ज्यादा दीवाना बना दिया है। फंक्शन में दीपिका पति रणवीर के साथ पहुंची थी लेकिन फैंस को एक बात खटकी कि जब रणवीर ने दीपिका का हाथ मांगा तो दीपिका ने उनकी तरफ देखा नहीं। जिसके बाद से फैंस दीपिका और रणवीर के बीच खटपट के कयास लगा रहे है।

दीपिका पादुकोण ने फंक्शन में अपने पापा प्रकाश पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ एक प्यारी सी स्माइल पास कर के फोटो क्लिक कराई उनकी स्माइल नो फैंस पर मैजिक सा चढ़ा दिया। दीपिका की साड़ी को लेकर तो फैंस जमकर कमेंट कर ही रहें हैं लेकिन उनके ब्लाउज के डिजाइन को लेकर भी वो सुर्खियों में छाई हुई हैं उनके ब्लाउज का डिजाइन आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। दीपिका पादुकोण के इस ब्लाउज के डिजाइन को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

