आज कल लोग कम उम्र में सुसाइड कर अपनी लाइफ को खत्म कर लेते हैं क्या आम क्या सेलिब्रिटी कम उम्र में सुसाइड कर के अपनी जिंदगी को खत्म कर लेते हैं। दरअसल हम ये बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने कम उम्र में जिंदगी से हारकर इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली।
कम समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में आकांक्षा ने उंचाइयों की बुलंदिया छू ली थी उनके सुसाइड स्टेप से फैंस काफी हैरान हैं बचपन से ही उन्हें मॉडलिंग, डांसिंग और एक्टिंग का बहुत शौक था। हालांकि, पिता का सपना था कि बेटी आईपीएस ऑफिसर बने। वह आकांक्षा को एक आईपीएस ऑफिसर के रूप में देखना चाहते थे, लेकिन आकांक्षा का करियर प्लान कुछ और ही था।
आकांक्षा सबसे ज्यादा फेम में तब आईं जब उनकी वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म टिक-टॉक पर धूम मचाने लगीं। इंस्टाग्राम पर आकांक्षा के 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आकांक्षा की लाइफ में एक टर्निंग प्वाइंट भी आया जब साल 2018 में उन्होनें आशी तिवारी के साथ कई फिल्मों में काम किया, लेकिन इसके बावजूद वह कामयाबी नहीं मिली, जिसकी उन्हें चाहत थीं और एक्ट्रेस डिप्रेशन में आ गईं थी और इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था लेकिन मां के समझाने के बाद उन्होनें वापसी इंडस्ट्री में कदम रखा और धूम मचाई।

