यूपी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के 6 साल पूरे हो चुके हैं और आज उनके दसूरे कार्यकाल का पहला साल पूरा हो गया है तो सीएम ने शनिवार को भाजपा के काम का बखान करते हुए उपलब्धियों गिनवाई और कहा कि हमने छह साल में राज्य को लेकर लोगों की धारणा बदलने का काम किया है। अब यूपी की पहचान उपद्रवियों से नहीं उत्सवों से है। अब प्रदेश माफियाओं के कारण नहीं बल्कि महोत्सव के कारण जाना जाता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने नया यूपी बनाया है. छह साल पहले लोग कहते थे कि यूपी में कभी विकास नहीं हो सकता है पर आज पूरा प्रदेश विकास की दौड़ में पहले स्थान पर जगह बना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छह सालों में प्रदेश में रोजगार के लिए माहौल बनाया गया है। सरकारी नौकरियों में जातिवाद, भ्रष्टाचार और परिवारवाद को खत्म किया गया है। सरकारी योजनाओं का लाभ देने में न तो जातिवाद होता है और न ही भ्रष्टाचार हर किसी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छह साल में यूपी को लेकर देश में धारणा बदली है. अब यूपी का नाम सुनकर लोगों के चेहरे पर चमक आ जाती है। पहले संदेह की नजरों से देखा जाता था। अब प्रदेश के युवाओं के सामने पहचान का संकट नहीं है।
यूपी में योगी आदित्यनाथ नीत भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का शनिवार को एक साल पूरा कर लिया। सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया। लखनऊ में लोक भवन के सभागार में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ”छह साल में तीन साल वैश्विक महामारी से लड़ते व्यतीत हुए और उसी में से हमने राह भी निकाली।
विपक्षी दलों पर हमला करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ”उत्तर प्रदेश में परंपरागत जाति, मजहब, भ्रष्टाचार व परिवारवाद के नाम पर राजनीति हुआ करती थी, लेकिन उससे अलग हटकर प्रदेश की पहचान, उत्तर प्रदेश के अनुरूप असीम संभावना वाले प्रदेश के रूप में हो, उसके लिए हमारी पूरी टीम ने काम किया।” मुख्यमंत्री ने कहा, ”यह वही उत्तर प्रदेश है जिसके बारे में सोच थी कि वहां तो परिवारवाद है, वहां तो भ्रष्टाचार है, वहां हर दूसरे-तीसरे दिन एक दंगा होता है,” उन्होंने दावा किया, ”छह साल में उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त हुआ और अपने आधारभूत ढांचा को मजबूत किया।

