दोस्ती और प्यार की मिसाल बहुत कम लोग ही आज के समय में निभा पाते हैं और समझ पाते हैं लेकिन यूपी के अमेठी में सारस और आरिफ ने दोस्ती और प्यार की मिसाल साबित करते हुए एक बड़ा अच्छा उदाहरण पेश किया है। वन विभाग ने दोनों के रिश्ते को अलग कर के तोड़ने की कोशिश की लेकिन दोनों का रिश्ता इतना गहरा कि सारस अपने मालिक के पास पहुंच गया।
हालांकि ये सच नहीं है। इस पर खुद आरिफ ने स्थिति साफ की है। आरिफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की। इसमें लिखा कि सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल पर फर्जी अफवाह उड़ाई जा रही है कि मेरा यानी आरिफ का सारस मिल गया है लेकिन ये सब अफवाह ही है। अभी भी मेरा सारस वन विभाग की कैद में है।’ देखें आरिफ की वायरल स्टोरी।

इस मामले में अब तक कई घटनाक्रम हो चुके हैं। पहले सारस के कारण आरिफ वायरल हुए। बाद में यूपी वन विभाग ने सारस को अपने कब्जे में ले लिया। वहां से वो उड़कर ‘बी सैया’ गांव चला गया। यहां पर कुछ लोगों ने उसे कुत्तों से बचाया। इसके बाद फेक न्यूज फैली कि आरिफ को सारस वापस मिल गया है लेकिन खुद आरिफ ने इसका खंडन कर दिया है। ये मामला राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुका है।

