हिंदी और बंगाली फिल्मों के फेमस डायरेक्टर प्रदीप सरकार का निधन हो गया है। 68 साल की उम्र में प्रदीप दादा दुनिया को अलविदा कहकर ईश्वर को प्राप्त हो गए। वे पिछले काफी समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे और उनका डायलिसिस भी चल रहा है।
बताया जा रहा है गुरुवार देर रात 2.30 बजे के आसपास उन्हें दिक्कत महसूस हुई थी, उनका पोटैशियम लेवल काफी नीचे लेवल पर आ गया था। हालत सीरियस होने पर उन्हें रात के 3 बजे के आसपास मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया था। डॉक्टरों की काफी कोशिश के बाद भी उन्हें बचाया ना जा सके और रात के 3.30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
कई सेलेब्स ने प्रदीप दादा की मौत पर दुख भावनाएं व्यक्त करते हुए ट्विट किया बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन में शोक जाहिर करते हुए ट्विट कर लिखा- ‘हममें से कुछ लोगों के लिए प्रदीप सरकार, ‘दादा’ के निधन की खबर पचा पाना अभी भी मुश्किल है। मै गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मेरी प्रार्थनाएं दिवंगत और उनके परिवार के साथ हैं। RIP दादा।”
The news of Pradeep Sarkar’s demise, ‘Dada’ to some of us is still hard to digest.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 24, 2023
My deepest condolences 💐. My prayers are with the departed and his family. RIP Dada 🙏
आज शाम 4 बजे के करीब प्रदीप सरकार का अंतिम संस्कार सांताक्रूज के शवदाह गृह में किया जाएगा। प्रदीप दादा ने साल 2005 में रिलीज हुई ‘परिणीता’ फ़िल्म के ज़रिए अपना बॉलीवुड डब्यू किया था जिसमें विद्या बालन, संजय दत्त और सैफ अली खान जैसे सितारे थे। बाद में उन्होंने रानी मुखर्जी के साथ ‘लागा चुनरी में दाग’, ‘मर्दानी’ के अलावा ‘लफंगे परिंदे’ जैसी फ़िल्मे। और कुछ वेब सीरीज का भी निर्देशन भी किया था। इन दिनों वे दिवगंत अभिनेत्री प्रिया राजवंश की बायोपिक बनाने कीं तैयारी कर रहे थे लेकिन प्रोजेक्ट अधूरा ही रह गया।
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो उस दौरान का था जब कंगना ने प्रदीप से पिछली बार मुलाकात की थी और साथ में डिनर भी किया था। ये बात फिल्म नोटी बिनोदिनी की तैयारियों के दौरान की है। पहले फ्रेम में उन्हीं का हाथ नजर आ रहा है। ये एक दुखभरी न्यूज है, मैं मुंबई जाकर उनसे मिलने ही वाली थी। मेरा दिल सिकुड़ता जा रहा है और मैं इस शॉकिंग न्यूज से आगे नहीं निकल पा रही हूं।
Last meal I had with Pradeep dada, he knew I love Bengali food, this was during Noti Binodini prep meet, that’s his hand in the first frame…
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 24, 2023
Such a terrible news, we were to meet as soon I got to Mumbai…
My heart is sinking and I won’t be able to cope with this shocking news. pic.twitter.com/qkWUvl0QiX
एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी ट्विट करते हुए लिखा- आज की सुबह बुरी खबर के साथ रेस्ट इन पीस प्रदीप दादा प्यार के लिए और मुझे अपने जीवन का एक छोटा सा हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद। आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। प्रदीप दादा डायरेक्टर्स के साथ साथ एक अच्छे लेखक भी थे।

