भारत में शहीदों के सम्मान और देश के लिए दिए गए उनके बलिदान को याद करने की परंपरा रही है। भारत में हर साल 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है। इस दिन अंग्रेजों ने भारत के गौरव, शान और आजादी के लिए लड़ने वाले भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु, सुखदेव को को फांसी पर चढ़ा दिया था। उन्हीं वीर क्रन्तिकारी शहीदों को 23 मार्च को श्रद्धांजलि दी जाती है। अब राजनीतिक पार्टियां इस शहादत दिवस को भी अपने राजनितिक लाभ के लिए उपयोग करने लगी है।
बता दें कि शहीद दिवस के मौके पर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के तमाम बड़े नेता जंतर मंतर पर पहुँच मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। आम आदमी पार्टी यहाँ एक जनसभा का आयोजन भी की है। इस जनसभा का आयोजन दिल्ली में पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के बाद हुई कार्रवाई के चलते हो रही है।
बहरहाल, जंतर मंतर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सबसे पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भगत सिंह उनके साथी राजगुरु और सुखदेव की शहादत को याद किया। इसके बाद फिर उन्होंने केंद्र सरकार पर कार्रवाई को लेकर निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ नारा भी लगाया। यही नहीं उन्होंने ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ का पोस्टर दिल्ली में लगाए जाने पर हुई एफआईआर को लेकर कहा कि देश के कोने-कोने में इस पोस्टर को लगाया जाएगा।
क्या हम भगत सिंह के सपनों को पूरा कर पाए हैं ?
इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शहादत दिवस पर आज दिल्ली विधानसभा परिसर में अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर क्रांतिकारियों की अमर शहादत को याद किया। हमें अपने इन अमर शहीदों के सपनों का भारत बनाना है। भारत को समृद्ध और शक्तिशाली देश बनाना हैं।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आगे कहा कि आज शहीद दिवस है। आज के दिन ही भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने ये सोच कर शहादत दी थी कि एक दिन हमारा भारत आजाद होगा। सभी को शिक्षा-इलाज मिलेगा। क्या हम उनके सपनों को पूरा कर पाए हैं ? हम सभी को मिलकर उनका सपना पूरा करना है।