डायरेक्टर करण जौहर इंडस्ट्री के ऐसे सेलिब्रिटी हैं जो आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चा में आ जाते हैं। वे कही भी जाते हैं लोग उनसे जुड़ी कोई न कोई खबर निकाल ही लेते हैं फिर चाहे वह उनके काम के बारे में हो, उनके कपड़ों के बारे में हो या फिर उनके किसी स्टेटमेंट के बारे में हो, लोगों को बस एक मौके का इंतजार होता है, लेकिन इस बार वो कपड़ो और अपने स्टेटमेंट की वजह से नहीं बल्कि इस बार वो एयरपोर्ट के नियमों को तोंडने के लिए सुर्खियों में आ गए हैं।
दरअसल डायरेक्टर करण जौहर को लोग ट्रोल कर रहे हैं। वजह है एयरपोर्ट पर वह जल्दबाजी के चक्कर में सिक्योरिटी चेक कराना भूल जाते हैं जिसकी वजह से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर से उनका एक वीडियो सामने आने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। नेटिजन्स उन्हें एक बार फिर निशाने पर ले रहे हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करण बिना देरी किए जल्दी-जल्दी एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं लेकिन तभी एयरपोर्ट पर मौजूद सिक्योरिटी वाला पुलिस कर्मी उनको रोक लेता क्योंकि करण बिना डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के एयरपोर्ट में एंट्री ले रहे थे। बस फिर क्या था लोगों को मौका मिल गया उन्हें निशाने पर लेने का सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोग आगे आकर अजीबो गरीब कमेंट करते हुए दिखाई दिए। उदाहरण के तौप पर एक यूजर ने लिखा ‘एयरपोर्ट पर कैटवॉक करने के चक्कर में करण कागज दिखाना भूल गए।’

