मंगलवार की शाम को भारत में कई जगह भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। 6.6 रिक्टर स्केल की तीव्रता पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र रहा। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा चमोली, उत्तरकाशी के गंगा घाटी, यमुनाघाटी,मसूरी, पंजाब के मोगा, बठिंडा, मानसा, पठानकोट, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, सहारनपुर, शामली और जयपुर में भूकंप के झटके महूसस किए गए।
जब ज्यादातर लोग रात के खाने के बाद सोने की तैयारी में थे या आराम फरमा रहे थे। झटके बाद लोगों में बेचैनी बढ़ गई। बहुत सारे लोग सड़कों और पार्कों की तरफ भागने लगे। भूकंप का ये ताजा झटका इतना जोरदार था कि जो लोग घर, दुकान, बाजार या सड़क कहीं भी थे, उन्होंने जरूर महसूस किया। फिलहाल लोग दहशत में हैं। भारत में भूकंप का सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा सहित दिल्ली-एनसीआर में है। गनीमत ये रही कि जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
जहां पहले से लोग इस खतरनाक और जोरदार भूकंप के झटकों से पहले ही डरे हुए थे वहीं एक अफवाह ने लोगों को और भी ज्यादा हैरान परेशान कर दिया। दिल्ली में फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया और कहा गया इतने तेज भूकंप के झटकों से पीएस शकरपुर इलाके में इमारत के झुकने के आसार नजर आ रहें हैं। फायर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच की लेकिन कोई भी बिल्डिंग झुकी हुई नहीं पाई। लोंगो की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर ट्वीट किया है।
Hey Delhi people!
— Delhi Police (@DelhiPolice) March 21, 2023
We hope you all are safe!
For any emergency help, dial 112.#earthquake
वहीं सीएम केजरीवाल ने भी ट्विट करते हुए दिल्लीवासियों की सुरक्षा को लेकर कहा- कि पूरे दिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। आशा करता हूं कि आप सभी सुरक्षित होंगे। भूकंप के झटके रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर महसूस किए गए। ऐसा पहली बार नहीं है जब भूंकप के झटके महसूस किए गए हों इससे पहले भी बीते कुछ समय में कई भूकंप के झटके आ चुके हैं हालांकि उनकी तीव्रता कम रही लेकिन इस बाक के भूकंप के झटके काफी रिक्टर स्केल की तीव्रता पर महसूस किया गया।

वैज्ञानिकों ने भूकंप के झटकों का कारण बताते हुए कहा कि ये इसलिए होता है क्योंकि धरती के अंदर12 टैक्टोनिक प्लेटों है। जब ये प्लेटों आपस में टकराते है तो एक तेज एनर्जी निकलती जिसे भूकंप कहा जाता है।

