आज से पूरे देश में पवित्र चैत्र नवरात्रि का आरंभ हो चुका है, इन राशियों पर मां दुर्गा की असीम कृपा बरसेगी तो आपको बताते हैं किन राशियों को मिलने वाला है लाभ।
मेष
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके खर्चे बढे़ रहेंगे और काम के लिए आप नीति बनाकर आगे बढ़ें, लेकिन उसमें आप पूरी सूझबूझ दिखाएं। करियर कारोबार में सावधानी बरतेंगे।
वृष
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा लाभ लेकर आने वाला है, लेकिन आप यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। सफलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा।

मिथुन
कामकाजी संबंधों में सुधार होगा। श्रेष्ठ प्रस्ताव मिलेंगे। निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे। करियर व्यापार लाभ में बने रहेंगे। आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।

कर्क
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ दीर्घ कालीन योजनाओं को गति मिलेगी। किसी पर अति विश्वास करना आपको समस्या दे सकता है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपके अधिकारी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे।

सिंह
व्यक्तिगत मामलों पर ध्यान देंगे। व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएंगे। आवश्यक कार्या में धैर्य दिखाएंगे। कार्य व्यापार सामान्य रहेगा। लेनदेन में सजगता बनाए रहेंगे। कामकाज प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्यगत संकेतों पर नजर बनाए रखेंगे, कार्य व्यवस्था में सहजता रखेंगे।

कन्या
भूमि भवन के मामलों में रुचि रहेगी। नेतृत्व क्षमता व साझा प्रयासों में वृद्धि होगी। निजी मामलों में सुख सौख्य रहेगा। विभिन्न कार्यां को आगे बढ़ाएंगे। उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल समय है। आर्थिक आधार मजबूत होगा। व्यवस्थागत सफलताएं बढ़ेंगी।

तुला
परिश्रम से सभी को प्रभावित करेंगे। मेहनत और लगन से परिणाम पक्ष में बनाएंगे। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखेंगे। कार्य व्यापार में धैर्य बढ़ाएंगे। लेनदेन में स्पष्ट रहेंगे। व्यवस्था को मजबूती देंगे, प्रलोभन में नहीं आएंगे।

वृश्चिक
नव संकल्प लेने और शुरूआत करने का समय है। सफलता की नई राहें बनेंगी। कामकाज में उत्साह बनाए रखेंगे। कामकाजी परिस्थितियों में सुधार लाएंगे। आवश्यक बदलाव संभव हैं, उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन रहेगा।

धनु
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और किसी मकान, दुकान, वाहन आदि की खरीदारी के लिए आप योजना बना सकते हैं। आपकी सुख सुविधाएं बढ़ने से आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी। कैरियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा मुकाम मिल सकता है।

मकर
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है, लेकिन आप बिजनेस के मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। सामाजिक कार्यां में सक्रियता बढ़ाएंगे।

कुंभ
हर्ष आनंद के अवसर बढ़ेंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। श्रेष्ठ जनों का आगमन होगा, उत्सव का वातावरण रहेगा। रचनात्मकता और सक्रियता रखेंगे। धन संपत्ति में वृद्धि होगी।

मीन
चहुंओर सकारात्मकता बनी रहेगी। व्यक्तिगत मामलो में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नवीन कार्यां में गति आएगी।

रचनात्मकता को बल मिलेगा। दीर्घकालिक योजनाओं में रुचि बढ़ेगी। सफलता के संकेत हैं, करियर व्यापार में निरंतरता रखेंगे।

