बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने आज मंगलवार दोपहर इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित कर दिया है। समिति ने साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकाय का रिजल्ट जारी किया है। बता दें कि इंटर की परीक्षा में कुल 13.18 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 10 लाख परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। छह लाख 36 हजार से अधिक लड़कियों ने परीक्षा दी थी। कुल 82 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। बीएसईबी ने टॉपरों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें ज्यादातर लड़कियों ने बाजी मारी है।
बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने इंटरमीडिएट के तीनों संकाय का रिजल्ट जारी किया है। इस दौरान बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि इस बारे भी तीनो संकाओ में लड़कियों ने ही बाजी मारी है। साइंस संकाय में खगड़िया के आर.लाल कॉलेज की आयूषी नंदन ने 94.8 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर बनी है। आर्ट्स में पूर्णिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायसी की मोहादिशा ने 95 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया है। कॉमर्स में सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद की सौम्या शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया है।
बता दें कि परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को बोर्ड की ओर से 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक पुरस्कार स्वरुप दिया जाएगा। जबकि 2nd टॉपर को 75 हजार रुपए नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक दिया जाएगा। 3rd टॉपर को 50 हजार रुपए नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक दिया जाएगा।

