दिल्ली आबकारी नीति घोटला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई वाले मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। अब वो 3 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। बता दें कि आप नेता मनीष सिसोदिया फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं। उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था।
गौरतलब है कि पूर्व उप उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को केंद्रीय जाँच एजेंसी सीबीआई केस में न्यायिक हिरासत खत्म होने पर वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया। मामले में सीबीआई ने कहा है कि जांच अभी भी जारी है और अहम मोड़ पर हैं।
हालांकि मनीष सिसोदिया अभी 22 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं। इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को मनीष सिसोदिया की रिमांड 22 मार्च तक के लिए ईडी को दे दी थी। ईडी ने कोर्ट में कहा था कि उपराज्यपाल ने जब इस मामले की शिकायत की थी तो मनीष ने अपना फोन बदल लिया था लेकिन एजेंसी ने उनके मोबाइल डेटा को फिर निकाल लिया है। अब एजेंसी उनके मोबाइल और ईमेल से निकाले गए डेटा का एनालिसिस कर रही है और अभी मनीष से सवाल पूछने हैं। बता दें कि कोर्ट सिसोदिया की जमानत याचिका पर 21 मार्च को दोपहर 2 बजे सुनवाई करेगी।

