बिहार की राजधानी पटना से एक शर्मनाक घटना सामने आई जब जंक्शन पर लगे टीवी स्क्रीन पर पॉर्न फिल्म चल गई। ये घटना उस समय हुई जब बड़ी संख्या में यात्रि प्लैटफॉर्म पर इंतजार रहे थे। फिल्म लगभग 3 मिनट तक प्ले हुई थी। वहीं जैसे ही रेलवे स्टेशन के स्टाफ को इसका पता चला तो तुरंत ही इस वीडियो को रूकवाया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों ने जांच शुरू की। यही नहीं पूरे मामले को लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
बताया जा रहा है कि पटना के जिस टीवी पर अश्लील फिल्म चली उस पर एक एडवरटाइजमेंट से जुड़ा कोई वीडियो चलाया जाना था। दत्ता कम्युनिकेशन एजेंसी को इस टीवी स्क्रीन पर सूचना देने और वीडियो दिखाने की जिम्मेवारी थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि इसी कंपनी को ये वीडियो प्ले करना था। हालांकि, उसके कर्मी पोर्न क्लिप देख रहे थे। जल्दबाजी में उनसे वही अश्लील क्लिप इस टीवी स्क्रीन पर प्ले हो गया। पटना जंक्शन के टीवी सेट पर जैसे ही ये वीडियो चला यहां बैठे पैसेंजर्स चौंक गए। उन्हें समझ नहीं आया कि क्या करें?
मौजूदा जानकारी के मुताबिक, अश्लील क्लिप सिर्फ प्लेटफॉर्म 10 के टीवी सेट पर ही प्ले हुई थी। हालांकि, ये लापरवाही का मामला है। ऐसा इसलिए क्योंकि रेलवे स्टेशन ऐसी जगह होती है जहां बड़े-बूढ़े, बच्चे, महिलाएं हर उम्र के लोग होते हैं। ऐसी जगह पर इस तरह का घटनाक्रम बेहद चौंकाने वाला है। करीब तीन मिनट तक वीडियो प्ले हुआ था। ऐसे में एजेंसी दत्ता कम्युनिकेशन के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है कि आखिर ये वीडियो प्ले कैसे हुआ?

