पंजाब में अमृतपाल को लेकर माहौल काफी तनाव से भरा हुआ है खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को लेकर पंजाब पुलिस की नजरें उसकी तलाश में एकदम चौकस हैं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम हैं, बड़े पेमाने पर पंजाब पुलिस ने शनिवार को सर्च ऑपरेशन चलाया तो अमृतपाल के 112 लोग तो पुलिस के हाथ लग गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन महत्वपूर्ण बात ये है कि अभी इनका सरदार अमृतपाल अंडरग्राउंड चल रहा है।
पंजाब पुलिस लगातार अपनी पैनी नजरें भगोड़े अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राज्य में कोई भी दंगे फसाद ना हो इसलिए पुलिस ने पहले से ही इंटरनेट सेवाएं 20 मार्च तक के लिए बंद कर दी थी। जालंधर में महतपुर के सलीना गांव से अमृतपाल की PB 10 FW6797 नंबर वाली एक लावारिस ईसूजूकार बरामद की गई। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह इसी गाड़ी से भागा था। इस गाड़ी से एक 315 बोर राइफल समेत 57 जिंदा कारतूस, एक तलवार और एक वॉकी-टॉकी सेट बरामद किया गया है। यह गाड़ी अनोखरवाल के मनप्रीत सिंह की है, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
अमृतपाल के हरिजीत और ड्राइवर हरप्रीत ने सरेंडर कर दिया है, दोनों ने मेहतपुर में पुलिस के सामने सरेंडर किया। अमृतपाल आनंदपुर खालसा फोर्स नाम से अपना फोर्स बना रहा था। पुलिस ने अमृतपाल के घर से AKF मार्क वाली जैकेट्स बरामद की हैं। सूत्रों से ये भी खबरें सामने आ रहीं हैं कि अमृतपाल के केस को सीबीआई को सौंपा जा सकता है,वहीं अमृतपाल सिंह का लिंक एक आतंकी से जुड़े होने की वजह से गृह मंत्रालय इस मामले को एनआईए को सौंपने का फैसला कर सकता है।

