राहुल गांधी पर तो जैसे इन दिनों काले बादल घिरे हुए हैं अब आप सोच रहें होंगे कि राहुल गांधी का काले बादल से हम संबंध क्यों जोड़ रहें तो आप ये तो जानते ही हैं कि पहले से ही भाजपा ने उनके खिलाफ विरोध का मोर्चा खोला हुआ है उनके लंदन वाले बयान पर भाजपा माफी मांगने को लेकर अड़ी हुई है और अब राहुल गांधी के श्रीनगर वाले बयान को लेकर दिल्ली पुलिस उनके घर पहुंच गई है।
क्या हैं पूरा मामला क्यों छा रहे राहुल गांधी पर आफत के काले बादल?
दरअस राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन उन्होनें बयान देते हुए कहा था कि आज भी देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं उनके साथ आज भी यौन उत्पीड़न होता है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने 16 मार्च को राहुल गांधी को नोटिस भेजकर सवाल पूछा था कि कौन सी ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होनें ऐसा किया है। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी से इस बयान को लेकर उनसे डिटेल मांगने को भी कहा था। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता ने अभी तक दिल्ली पुलिस को जवाब नहीं दिया है।
स्पेशल सीपी सगरप्रीत हुड्डा और डीसीपी इसी को लेकर आज राहुल गांधी के घर पहुंच गए। वहीं पुलिस ने कहा है कि हम राहुल गांधी के यहां इसलिए आए हैं क्योंकि उन्होनें श्रीनगर में जो बयान दिया था कि महिलाओं के साथ आज भी यौन उत्पीड़न हो रहा है लेकिन उनकी टीम ने छानबीन की तो इस तरह की कोई महिला नहीं मिली। हमने पहले भी जानने की कोशिश की थी लेकिन राहुल विदेश में थे इसलिए हम नहीं मिल पाएं। पुलिस चाहती है की जल्द से जल्द इसकी जानकारी लेकर हम इस पार करवाई करें जिससे विक्टिम को कोई परेशानी न हो, बस यही जानकारी लेने के लिए हम यहां आए हैं।
राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए पवन खेड़ा उनके आवास पर पहुंच गए हैं, लेकिन पुलिस ने पहले उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। हालांकि बाद में परमिशन दे दी गई। पुलिस ने राहुल गांधी के आवास के बाहर बैरिकेड्स लगा दिए है। पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी को डराने की कोशिश की जा रही है। सरकार को क्या लगता है है वह डर जाएंगे? पवन खेड़ा के साथ शक्ति सिंह गोहिल और अशोक गहलोत राहुल गांधी के आवास पहुंच गए हैं। तीनों कांग्रेस नेता राहुल के घर के अंदर हैं।

