आज कल देश में बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री काफी लाइमलाइट में छाएं हुए हैं। अपने नए नए बयानों को लेकर धीरेंद्र शास्त्री सुर्खियां में बने हुए हैं। लोंगो की आस्था भी उनमें काफी है, बागेश्वर बाबा का मुबंई में दो दिवस का कार्यक्रम चल रहा है हालांकि इस कार्यक्रम को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कड़ा विरोध किया था और कहा था कि बागेश्वर बाबा का कोई कार्यक्रम नहीं होने देंगे।
नाना पटोले ने विरोध जताते हुए कहा था कि मुंबई में नगरपालिका चुनाव भी इसी दिन हैं ऐसे में पहले से ही वहां का माहौल गरमाया हुआ है। वहीं भाजपा ने ने बागेश्वर धाम का स्वागत किया है और कांग्रेस को हिंदू विरोधी बताया है। बीजेपी विधायक राम कदम ने कहा, “कांग्रेस नेताओं को हिंदू समाज और साधु तब याद आते हैं जब चुनाव पास होते हैं। केवल हिंदु साधु के नाम पर कांग्रेस जो विरोध कर रही है, वह दर्शाता है कि वह हिंदू विरोधी हैं।”
तमाम विरोध के बाद भी पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कार्यक्रम को कर रहें हैं लेकिन अपने बयान से वो एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं दरअसल उनपर जो निशाना साधा जा रहा है कि वो आस्था के नाम पर अंधविश्वास फैला रहें है उसी को लेकर कल शनिवार को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अंधविश्वास में बिल्कुल न पड़े। हमें किसी को प्रमाण नहीं देना है, जिसको दिक्कत है वह हमारे यहां आ जाए। हमको खुद कोई खुजली नहीं हुई है, जिसको खुजली हुई है वह मरहम लगाए. जिसे खुजली हुई हो वह आए हम मरहम लगा देंगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पेरासिटामोल गोली दे देंगे, या तो खुजली नहीं रहेगी या खुजली वाला ही नहीं रहेगा। बाबा ने आगे कहा कि पहले मेरे पागलों से निपट ले। हमारा तो पूरा भारत है, हम लोगों को जगा कर रहेंगे और हम सनातन के बारे में सबको जोड़ कर रहेंगे। बताएंगे कि जो ताकत भारत के मंत्रों में है और भारत के ऋषि मुनियों में होती है वह बाद हम सबको बताएंगे। इससे लोग सनातन के बारे में अच्छे से जान पाएंगे। छत्रपति वीर शिवाजी महाराज की जय!
बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर ने कहा कि कोई विरोध करें तो आप लोग अपना मन खिन्न मत किया करो। राम जी है तो रावण के परिवार के लोग भी थे। बहुत कोशिश की गई कि बागेश्वर वाले महाराज महाराष्ट्र ना आएं। अब हम फिर से मुंबई आने वाले हैं, जब तक जिएंगे तुम्हारे पास आते रहेंगे। जिन्होंने हमारा विरोध किया उनको भी साधुवाद। अगर आप हमें मुंबई में रुकवाना चाहते हैं तो, हम मुंबई में 1 सप्ताह जरूर देंगे लेकिन धर्म विरोधियों की छुट्टी करवा देंगे।
बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भारत को पूरी तरह से हिंदूराष्ट्र बनाने को लेकर लाइमलाइट बटोरने में लगें हैं हर हाल में वो देश को हिंदूराष्ट्र बनता देखने चाहते हैं इसके लिए वो खुद भी कोशिश अपने बयानों से कर रहें हैं। बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बच्चे पैदा करने को लेकर ऐसा बयान दिया कि पहले से ही इसको लेकर बवाल मचा हुआ है।
उन्होनें छतरपुर शहर के रामलीला में राम जन्म महोउत्सव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे. जहां उन्होंने मंच से कहा कि लोगों को कम से कम 3 से 4 बच्चे पैदा करने चाहिए और 2 बच्चे तो भगवान राम के लिए रखना चाहिए। पंडित शासत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने ये भी कहा कि समझदार को इशारा काफी होता है, उन्होंने आगे कहा कि में किसी धर्म को नीचा नहीं दिखाना चाहता में तो केवल अपने धर्म के लोगों को जोड़ने का काम रहा हूं।

