पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच पंजाब के कई इलाकों में कल 12 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं।
इसी बीच पंजाब के कई इलाकों में कल 12 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं। बठिंडा जिले में कई जगहों पर इंटरनेट बंद कर दिया गया है। अमृतसर में भी इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पटियाला, मोगा, मोहाली जिले में कई जगहों पर नेट बंद कर दिया गया है, लोगों के फोन तो आ रहे हैं, लेकिन इंटरनेट काम नहीं कर रहा है।
बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से हथियार और 2 गाड़ियां बरामद की हैं. अमृतपाल सिंह के खिलाफ 3 मामले दर्ज हैं, जिसमें से 2 हेट स्पीच के संबंधित है. सूत्रों के अनुसार, धर्मकोट के नजदीक महितपुर थाने के पास पुलिस ने ये 6 गिरफ्तारियां की हैं।
अमृतपाल काफी सुर्खियों में छाया हुआ है बता दें कि अपहरण, मारपीट और लूटपाट के आरोप में अमृतपाल सिंह और उसके आठ साथियों पर केस दर्ज किया गया था। इसी एफआइआर के विरोध में अमृतपाल सिंह पिछले कुछ दिनों से पुलिस को अल्टीमेटम दे रहा था।

