कॉमेडी किंग कपिल शर्मा वैसे तो काफी अच्छे कॉमेडियन हैं, अपने टीवी शो के जरिए उन्होनें काफी पॉपुलेरेटी हासिल की है। कपिल बॉलीवुड में कई मूवी भी दे चुकें हैं लेकिन उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई। फिरंगी मूवी के फ्लॉप के बाद तो कपिल डिप्रेशन में भी चले गए थे। अब एक बार फिर कपिल नई मूवी के साथ बॉलीवुड में आए लेकिन अफसोस इस बार भी उनकी फिल्म फ्लॉप होती जा रही है।
हालांकि कपिल ने फिल्म में अपनो रोल को काफी बखूबी निभाया, फैंस कपिल का गंभीर अंदाज देखकर काफी हैरान थे कि मस्ती करने वाला कपिल ऐसे रोल को भी अच्छे ने अदा कर सकता है। फिल्म की कहानी एक डिलवरी ब्वॉय को लेकर है जो अपने परिवार के पालन पोषण के लिए स्ट्रगल करता है।
ट्रेलर रिलीज होने के बाद से इस फिल्म का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि अब जब फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है तो ये दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई और ‘ज्विगाटो’ के ओपनिंग डे के शुरुआती कलेक्शन से मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। पहले दिन फिल्म की कमाई सिर्फ 35 से 40 लाख की हो सकी है। जो कि ओपनिंग डे के हिसाब से बहुत की खराब मानी जा रही है।

ऐसा इसलिए भी क्योंकि मार्च के महीने में कई फिल्में रिलीज होने की लाइन में शामिल हैं। कुछ फिल्मे तो रिलीज भी हो चुकी हैं मनोज बाजपेई और शर्मिला टैगोर की फिल्म गुलमोहर 3 मार्च को रिलीज हो चुकी है हालांकि ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज की गई और दर्शकों का रिस्पॉन्स भी इस फिल्म को लेकर ठीक रहा। वहीं रणबीर कपूर और श्रृद्धा कपूर जैसे स्टार्स की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 8 मार्च को रिलीज हो चुकी है।

फिल्म ने शुरूआत में तो कमाई की रफ्तार पकड़ी और 70 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया लेकिन इसके बाद धीरे धीरे फिल्म की कमाई धीरे होने लगी है हालांकि इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई बावजूद इसके फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है। वहीं रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे फिल्म के साथ कम बैक किया और छा गईं। एक्ट्रेस की फिल्म फैंस को काफी पसंद आई।

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म भीड़ 24 मार्च को रिलीज होगी.. भीड़ 2020 में कोरोना वायरस पैनेडमिक के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान सामाजिक विषमताओं को ब्लैक एंड व्हाइट में दिखाएगी। सिनेमा की दुनिया में ऐसे प्रयोग होते रहे हैं, जब रंगीन सिनेमा के दौर में फिल्मकारों ने कहानी के असर को गहरा करने या कोई संदेश देने के मकसद से फिल्म को रंगहीन कर दिया हो। राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर लीड रोल्स में नजर आएंगे।

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन भी अपनी फिल्म भोला लेकर बॉक्स ऑफिस पर आने वाले हैं। फिल्म 30 मार्च को पर्दे पर दस्तक देगी। ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। फिल्म में अजय के साथ तब्बू लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में तब्बू पुलिस के किरदार में धमाकेदार एक्शन अंदाज में दिखाई दे रहीं हैं। भोला’ के इस शानदार ट्रेलर में जय देवगन बुराई का सर्वनाश करते दिख रहे हैं। साथ ही माथे पर भस्म लगाकार अजय दुश्मनों को सबक सिखाते हुए भी नजर आ रहे हैं। ‘भोला’ एक बाप और बेटी की रिश्ते की शानदार कहानी है, जो अजय की इस फिल्म को खास बनाती है।

बॉलीवुड पर गदर मचाने वाली फिल्म गदर एक प्रेम कथा 1 जून 2015 को रिलीज हुई थी और अब एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर इसका पार्ट 2 गदर(Gadar-2) मचाने जल्द आने वाला है। ये खबर सोशल मीडिया पर जैसे ही लोगों को पता लगी फैंस काफी एक्साइटेड हो गए।

तारा सिंह(Sunny Deol) सकीना(Amisha Patel) फिर से जादू बिखरने के लिए 11 अगस्त 2023 को सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी करेगी। बता दें सनी देओल और अमीषा पटेल दोनों ही लंबे समय के बाद इंडस्ट्री में लौटे हैं। फैंस के बीच काफी बज़ बना हुआ है। उम्मीद करते हैं कि यह जोड़ी बॉलीवुड में भी धमाल मचा देगी।

