दिल्ली शराब घोटाले मामले में मनीष सिसोदिया को आज राउज ऐवन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उनकी रिमांड को लेकर सुनवाई की इस दौरान ईडी ने मनीष सिसोदिया की रिमांड बढ़ाने की मांग की। कोर्ट ने उनकी रिमांड 5 दिन और बढ़ा दी है। 22 मार्च तक वो अब रिमांड में रहेंगे।
वहीं कोर्ट ने अपने आदेश में मनीष सिसोदिया को अपने घरेलू खर्चों के लिए चेक पर हस्ताक्षर करने और जब्त किए गए बैंक खातों के इस्तेमाल की भी अनुमति दे दी है। वहीं AAP सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि ईडी ने आधारहीन रिमांड ली है, उन्होंने आगे कहा कि मनीष सिसोदिया के साथ आतंकवादी से भी बदतर सलूक किया जा रहा है।

