देश में इस समय सियासी माहौल काफी ज्यादा गरमाया हुआ है। भाजपा और आप के बीच जुबानी वॉर जारी है। मनीष सिसोदिया के शराब घोटाले का बाद वार पलटवार दोनों पार्टियों के बीच जारी हैं। अब भाजपा के प्रवक्ता सुधांशू त्रिवेदी ने सीएम केजरीवाल पर करारा प्रहार करते हुए निशाना साधा है।
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशू त्रिवेदी ने शुक्रवार (17 मार्च) को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, दिल्ली शराब नीति मामले में खुद केजरीवाल भी शामिल हैं। सुधाशूं त्रिवेदी ने कहा आम आदमी पार्टी उस कुंए का पानी पी रही है जिसमें भांग पड़ी हुई है।
उन्होंने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा, 10 वर्ष के कम अंतराल में पूरे भारत की राजनीति में किसी भी राजनीतिक दल के चाल, चरित्र, चिंतन और चेहरे में इतना बड़ा बदलाव नहीं आया है जितना नई राजनीति के स्वयंभू बनकर आई पार्टी ने अपने मूल्यों में परिवर्तन करके दिखाया है।
विगत कई महीनों से कभी इस मुद्दे का सहारा लेकर तो कभी उस मुद्दे का सहारा लेकर वह ऐसा शोर-शराबा बनाना चाहते हैं जिसमें सच को या तो दबाया जा सके या तो झुठलाया जा सके।
— BJP (@BJP4India) March 17, 2023
इसी शोर-शराबे में दिल्ली को शराब में डुबो देने वाले लोग बचकर निकलने का प्रयास कर रहे हैं।
– डॉ. @SudhanshuTrived pic.twitter.com/fCZyvluZcY
सुधांशू त्रिवेदी ने आप और सभी विपक्ष को अपने करारे जवाब में लपेटते हुए कहा कि नई-नवेली पार्टी से लेकर पुरानी पार्टी तक ये सारे मौसेरे भाई आपस में मिलकर अपने-अपने परिवार को बचाने और भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए जनता के बीच में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे वह सच को दबा सकें या झुठला सकें।

