भारत के पूर्व हरफनमौला और चैम्पियन खिलाड़ी युवराज सिंह कैंसर जैसी बीमारी को मात देकर क्रिकेट में दोबारा वापसी कर इतिहास रचा था। अब वह भारत के युवा स्टार खिलाडी ऋषभ पंत से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया है। युवराज सिंह ने ऋषभ के घर पहुँच उनका हाल चाल जाना और खेल के मैदान में दोबारा वापसी को लेकर हौसला बढ़ाया। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में ऋषभ एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे अब वह धीरे-धीरे चोट से उबर रहे हैं।
गौरतलब है कि युवराज ने पंत के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में पंत युवराज के साथ बैठे हैं और उनके पैर पर पट्टी चढ़ी हुई है। युवराज सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते लिखा, “चैंपियन एक बार फिर से उठेगा। मुलाकात बेहतरीन थी। क्या शानदार इंसान है। मैं उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा हूं।’ “
उल्लेखनीय है कि पंत ने हाल ही में अपने प्रशंसकों को अपने रिकवरी की एक झलक दी। पंत ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने स्विमिंग पूल में टहलते हुए अपनी एक वीडियो जारी की और इसे कैप्शन दिया, “छोटी चीजों, बड़ी चीजों और बीच की हर चीज के लिए आभारी हूं।”
बता दें कि ऋषभ पंत आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह डेविड वॉर्नर को उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। अक्षर पटेल वार्नर के डिप्टी होंगे।

