आज का दिन कुछ राशियों के लिए धन के लाभ लेकर आएगा और कई लाभ भी मिलेंगे तो कुंभ वालों को आज कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में नहीं लेना है, तो आइए बताते हैं आप सभी के राशि का आज का हाल।
मेष
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी पर भरोसा करना समस्या दे सकता है, इसलिए बहुत ही सावधानी बरतें। सभी मोर्चां पर श्रेष्ठता बनाए रखेंगे। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना रहेगी। समय सुधार की ओर बना हुआ है। आस्था और विश्वास से सफलता पाएंगे। कार्य व्यापार में उछाल आएगा।
वृष
समय उत्तरोत्तर सुधार पर रहेगा। भाग्य बल से चहुंओर बेहतर प्रदर्शन बढ़ाएंगे। लाभ औसत से अच्छा बनेगा। नवीन प्रयासो में सहजता दिखाएंगे। आकस्मिकता असहजता दूर होगी। महत्वपूर्ण विषयों में उत्साह दिखाएंगे। जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखेंगे। व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएंगे, जोखिमपूर्ण कार्यां से बचेंगे। सफलता प्रतिशत बढ़त पर रहेगा। स्थितियां सुखद होंगी।

मिथुन
आवश्यक कार्यां को यथाशीघ्र पूरा करने का प्रयास रखें। दिन की शुरूआत अपेक्षाकृत अधिक अच्छी रहेगी। मामले लंबित रखने से बचें। भावावेश में प्रतिक्रिया न दें, अपरिचितों से दूरी रखें, अफवाह से प्रभावित न हों, जल्दबाजी में कार्य व्यापार एवं समझौते न करें। अत्यधिक भार उठाने से बचें, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। कामकाज में रुटीन संवारेंगे, खानपान पर ध्यान देंगे, कार्ययोजनाओं को नियमित रखेंगे।

कर्क
समय की शुभता बढ़त पर रहेगी। साझेदारी के प्रयास बल पाएंगे। साहस और संपर्क बढ़ाएंगे। नेतृत्व क्षमता और सामंजस्यता बनाए रखेंगे। व्यक्तिगत संबंधों को मजबूत बनाएंगे। सहकारिता बढ़ाने की कोशिश रहेगी। स्थिरता में वृद्धि होगी, विभिन्न मोर्चां पर प्रभावी परिणाम पाएंगे।

सिंह
लोभ प्रलोभन और प्रभाव में नहीं आएं। नौकरीपेशा वर्ग ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेगा। परिश्रम व लगन से आगे बढ़ेंगे। अवरोधों को धैर्यपूर्वक दूर करेंगे। सक्रियता और संतुलन से आगे बढ़ेंगे। बजट से चलेगे, भ्रम बहकावे में आने से बचें। निवेश पर नियंत्रण रखें, दैनिक रुटीन संवारें।

कन्या
भावनात्मक मामलों में सकारात्मक रहें। आज का दिन आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपनी बड़ी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे।

तुला
आज का दिन आपके लिए बहुत सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। भावावेश में आने से बचेंगे। धैर्य और विश्वास दिखाएं, विनम्रता और विवेक से काम लें। अकारण हस्तक्षेप से बचें।

वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में साख सम्मान बनाए रखेंगे। साहस पराक्रम बना रहेगा। लोगों से मेलजोल में सहज रहेंगे। सुविधाओं पर जोर रखेंगे। साख प्रभाव बढ़त पर रहेगा। यात्रा एवं व्यापार में सफल होंगे। सामाजिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे। महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती हैं।

धनु
जीवनशैली आकर्षक रहेगी। भव्य आयोजनों से जुड़ेंगे। आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें आज पदोन्नति मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है, लेकिन उनका कोई काम आज उनके लिए समस्या बन सकता है।

मकर
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगाना बेहतर रहेगा। रचनात्मक योजनाओं को आज बल मिलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के किए गए प्रयासों में आप सफलता हासिल करेंगे।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। सजगता से आगे पड़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अनजानों से दूर रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। वाणिज्य व्यापार में निरंतरता लाएंगे। निवेश व विस्तार के कार्यों से जुड़ेंगे। विभिन्न मामलों में सजगता रखें।

मीन
आय के विविध स्त्रोत सृजित हो सकते हैं। व्यवसायिक गतिविधियों में प्रभाव बनाए रहेंगे। श्रेष्ठ जनों से भेंट का लाभ उठाएंगे। करियर कारोबार में प्रभाव रहेगा।

सामंजस्य बढ़ाएंगे। चहुंओर शुभता रहेगी। उल्लेखनीय परिणाम पाएंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में आगे रहेंगे। शुभ प्रस्ताव प्राप्त करेंगे। संवाद संपर्क सकारात्मक रहेंगे।

