लगातार पड़ती हुई गर्मी से लोगों को आज सुबह राहत मिली है। अधिकांश जगह में आज सुबह से ही मौसम काफी सुहाना और खुशनमा बना हुआ। मौसम विभाग ने 20 मार्च तक हल्की बारिश होने का आसार जताए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी बारिश और आसमान में बादल छाए रहने का आसार मौसम विभाग ने जताया है।
पहाड़ी इलाकों में बारिश होने की वजह से भारत के पूर्वी, उत्तर पश्चिम, और पश्चिमी इलाके में 16 मार्च से 20 मार्च तक भारी बारिश होने की वजह से मौसम विभाग ने अगले 10 दिनों तक के लिए चेतावनी जारी की है। अब वो कहते हैं ना बिन मौसम की बरसात मुसीबत भी लेकर आती है। बिन मौसम कि ये बारिश उत्पादन को कम कर सकता है और महंगाई बढ़ा सकता है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जताते हुए बताया कि 16 से 19 मार्च तक अलग अलग राज्यों में तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है इसलिए मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली एनसीआर और हिमालयी क्षेत्र समेत कई इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को लेकर बताया कि आज यूपी की राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में यहां भी बारिश के आसार हैं।
नोएडा की बात करें तो यहां आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली में कल 17 मार्च को बारिश हो सकती है। उत्तर में भारी वर्षा हो सकती है।

