जेल में रहकर भी अपराध को अंजाम देने वाला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को लेकर अक्सर ये बातें सामने आती रहीं हैं कि उसे किसी राजनीतिक संगठन का संरक्षण प्राप्त है लेकिन, लॉरेंस बिश्नोई ने इसे सिरे से खारिज किया है।
लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि वो जब जेल में भी था तब भी उससे कोई राजनीतिक संगठन से जुड़ा कोई व्यक्ति मिलने नहीं आता था, अगर आपको विश्वास नहीं तो आप जेल से सारे रिकॉर्ड चेक करवा सकते हैं कि मुझसे जेल में कौन कौन मिलने आता था, भविष्य में राजनीति से जुड़े सवाल को लेकर भी बिश्नोई ने जवाब दिया कि वह कभी भी राजनीति में नहीं आएगा।
लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि स्टूडेंट लाइफ में मैं अपने विचार रखता था और राजनीति करता था लेकिन उसके बाद मैनें अपने इस विचार को दिमाग से निकाल दिया था और मेरी ना तो अब ख्वाहिश है कि मैं राजनीति में आउं ना ही भविष्य में कोई ख्वाहिश रहेगी।
रही बात किसी राजनीति संरक्षण की तो मुझे किसी भी राजनीतिक संरक्षण का साथ प्राफ्त नहीं था, मैं जेल 307 के तहत लड़ाई-झगड़े को लेकर गया था। आप चाहें तो पूरी जानकारी जेल से ले सकते हैं कि मुझसे कौन मिलने आता था। जेल में केवल मेरी मां मुझसे मिलने आती थी, अगर दोस्त आते थे तो पुलिस उन्हें भी जेल में डाल देती थी।
लॉरेस ने कहा कि मैंनें राजनीति में आने का जब मन बनाया था जब कांग्रेस की सरकार पंजाब में थी क्योंकि कई मंत्रियो से मेरे अच्छे संबंध थे और इस बात का मैनें कई र फायदा भी उठाया था। रही बात सिद्धू मूसेवाला की तो उसने हमारे साथियों को मारने वाले को बचाया था जिसके बाद उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई थी। वो एक बड़ा नेता बनाना चाहता था।
लॉरेंस ने कहा, मैं सिद्धू की तरह नहीं हूं, मैं तो पाकिस्तान के भी खिलाफ हूं और खालिस्तान के भी खिलाफ हूं. उसने कहा, मैं एक नेशनलिस्ट आदमी हूं, मैं देशभक्त हूं, मैं ही नहीं मेरी गैंग के सभी लोग देशभक्त हैं। जो देश के खिलाफ हैं, हम उनके खिलाफ हैं। बॉलीवुड के दबंग खान को लेकर बी बिश्नोई ने चुप्पी तोड़ते हए कहा कि उनके मन में भाईजान के लिए बचपन से गुस्सा है क्योंकि उन्होनें काले हिरण को मार दिया था और हमारे समाज से माफी आज तक नहीं मांगी है।
इतना अहंकार ठीक नहीं उनका ये अहंकार हम जल्द तोड़ देंगे। हम सलमान खान को शोहरत के लिए नहीं बल्कि मकसद के लिए मारेंगे।” सलमान ने हमारे समाज को नुकसान पहुंचाया है और हमारा उनसे विरोध है। वहीं पंजाब सरकार ने दावा किया है कि अगर कोई पंजाब जेल प्रशासन की छवि खराब करने वाली फर्जी खबरें फैलाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

