आजकल सोशल मीडिया के जमाने में लोग इतने वीडियो बनाने लगे हैं जिन्हें वायरल होने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लैटफॉर्म बनता जा रहा जिस पर लोगों के छाने में जरा भी समय नहीं लगता है। सोशल मीडिया ने लोगों के अंदर छिपे टैलेंट को बाहर निकाला है और आज देश और दुनिया के लोग अपने हिडन कला का प्रदर्शन दुनिया तक पहुंचा पा रहें हैं।
अब आपने वो फेमस गाना तो सुना होगा जूली जूली जॉनी का दिल तुम पर आया जूली इस पर एक शख्स ने जबरदस्त डांस मूव्स के साथ सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। जिसने भी इस शख्स का डांस देखा झूमने के लिए क्रेजी हो गया। इस शख्स ने अपने एनर्जेटिक डांस और स्टाइल से सोशल मीडिया पर लोगों से सुर्खियां बटोरनी तेजी से शुरू कर दी है।
This Holi, dance like no one is watching 💃🕺
— Tanu Priya (@Tanu_Priyaaa) March 7, 2023
Happy Holi #dance #holi #holi2023 #viral #video #होली #होलिकोत्सव #HoliFestival #tejran #राम_रंग_होरी_हो #MaAn pic.twitter.com/5ICOJlKYWD
इस शख्स ने “जूली जूली” सॉन्ग पर हूबहू मिथुन दा के अंदाज में डांस करने की कोशिश की है, जो काबिले तारीफ है। आप भी इस वीडियो को बहुत पसंद करेंगे और हो सकता है इसे आप बार बार लूप में भी देखना पसंद करें। चाचा के जोशीले डांस और कॉन्फिडेंस ने लोगों को उनकी तारीफ करने के लिए प्रेरित किया है। शख्स ने ये साबित कर दिया कि उम्र केवल दिमाग में रहती है लेकिन अगर आप दिमाग से ना सोचकर अपने आप को एक्टिव मानते हैं तो कोई फर्क नहीं पड़ता है।

