पाकिस्तान पिछले दो दशक के सबसे खराब हालात को झेल रहा है। दक्षिण एशिया प्रेस का कहना है कि देश इस समय आर्थिक संकट, राजनीतिक अराजकता और उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में आतंकी हमलों की बढ़ती संख्या का सामना कर रहा है। खराब हालात के कारण पाकिस्तान के संसाधन खत्म होते जा रहे हैं। वहीं पाक के लाहौर में आज स्थिति काफी खराब है।
पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान के घर के बाहर उनके समर्थकों और पुलिस के बीच संघर्ष जारी है। आज बुधवार (15 मार्च) को सुबह 6 बजे फिर से आंसू गैस के गोले दागने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी ने इमरान खान के घर को घेर लिया है, क्योंकि इस्लामाबाद पुलिस के तरफ से तोशाखाना मामले में उनकी गिरफ्तारी होनी है।

दरअसल तोशाखाना मामला एक खजाना या ट्रेजरी है। जहां पर प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों सहित पाकिस्तान के सरकारी अधिकारियों को विदेश से मिलने वाले महंगे तोहफे सुरक्षित रखें जाते। नियम के अनुसार प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को सिर्फ 30 हजार पाकिस्तानी रुपयों से कम के गिफ्ट अपने पास रखने की इजाजत होती है लेकिन इमरान खान ने नियम को तोड़ते हुए कुछ महंगे गिफ्ट अपने पास रख लिए थे और इसके बारे में चुनाव के दौरान अपनी संपत्ति की घोषणा कोई जानकारी नहीं दी थी।
इमरान खान पर आरोप है कि उन्होंने गिफ्ट में मिली ऐसी ही तीन घड़ियों को बेचकर 36 मिलियन डॉलर यानी 296.20 करोड़ भारतीय रुपये (1013.94 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) की कमाई की। पूर्व प्रधानमंत्री पर आरोप है कि उन्होंने उन्हें मिले कुछ महंगे गिफ्ट्स को कभी भी ट्रेजरी में जमा ही नहीं किया था। अब इसी मामले को लेकर कोर्ट के आदेश पर इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए इस्लामाबाद से पुलिस की एक टीम लाहौर आई लेकिन उनके समर्थनों ने घर के आगे पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध शुरू कर दिया।
समर्थक 11 घंटे इमरान के घर के आगे डेरा डालकर बैठे रहे। वहीं इमरान खान ने ट्विट करते हुए कहा- कि पुलिस मुझे गिरफ्तार करने और जेल भेजने आई है। अगर मुझे कुछ हो जाता है, या जेल भेज दिया जाता है या वे मुझे मार देते हैं तो आपको साबित करना होगा कि यह देश इमरान खान के बिना भी संघर्ष करता रहेगा।
اپنی قوم کو میرا پیغام ہے کہ پوری ہمت و استقامت سے کھڑی ہو اور حقیقی آزادی و قانون کی حکمرانی کیلئے میدانِ عمل میں ڈٹ جائے! pic.twitter.com/ln4hLFu8Sp
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) March 14, 2023
वीडियो शेयर करते हुए इमरान ने शहबाज शरीफ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा शहबाज शरीफ सरकार पर उनकी गिरफ्तारी की योजना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह नवाज शरीफ के खिलाफ सभी मामलों को खत्म करने को लंदन प्लान का हिस्सा बताया है।

