भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी के घर शहनाई बजने वाली है, उनके छोटे बेटे जीत की शादी की शहनाई गूंजने वाली है। जीत अडानी हीरा कारोबारी की बेटी दीवा जैमिन शाह से शादी के बंधन में बंधेगे। हालांकि शादी की तारीख की अभी घोषणा नहीं हुई है।
गौतम अडानी के बेटे जीत अडानी ने दीवा जैमिन से सगाई कर ली है। सगाई समारोह में केवल दोनों परिवार के करीबी दोस्त ही शामिल हुए। Jeet Adani साल 2019 से ही Adani Group के साथ जुड़ हुए हैं और पिता के साथ कारोबार में हाथ बंटा रहे हैं. जीत अडानी को साल 2022 में अडानी ग्रुप में वाइस प्रसीडेंट (फाइनेंस) नियुक्त किया गया है।

