बिग बॉस सीजन 13 से पहचान बनाते हुए शहनाज आज देश और दुनिया भर में पॉपुलर हो चुकी हैं। फैंस के दिलों में शाहनाज अपने क्यूट, चुलबुले और हॉट अंदाज से जगह बना चुकी है। सोशल मीडिया पर गिल की काफी फैन फॉलोयिंग है।
अपने फेमस शो Desi Vibes with Shehnaaz Gill में वो चुलबुले सवालों से फैंस का दिल जीतने में पीछे नहीं रहती हैं। इन दिनों कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपनी फिल्म Zwigato के प्रमोशन में जोरो शोरो से लगे हुए हैं। ऐसे में वो जा पहुंचे शहनाज के शो में जहां उन्होनें अपने कॉमेडी से चार चांद लगाकर लोगों को खूब हंसाया। शहनाज और कपिल दोनों खूब हंसते हुए नजर आए।
शहनाज ने ये वीडियो अभी हाल ही में शेयर की जिसमें दोनों एक्टरों की केमेस्ट्री बड़ी ही शानदार लग रही है। वीडियो में शहनाज कुछ ऐसा बोलती दिखती हैं, जिसे सुनकर कपिल अपनी हंसी नहीं रोक पाए। शहनाज कहती हैं कि उनके पास डॉलफिन से भी ज्यादा दिमाग है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि शहनाज हंसते हुए कितनी प्यारी लग रहीं हैं।
शहनाज कहती हैं- ‘नकल के लिए भी दिमाग चाहिए, जो सबके पास नहीं होता.’ इस बात पर कपिल सिर हिला कर हांमी भरते हैं। इसक शहनाज कहती हैं, ‘मेरा डॉलफिन से भी ज्यादा है।’ ऐसे में कपिल शहनाज से पूछते हैं- ‘डॉलफिन का ज्यादा होता है?’ तब शहनाज जवाब देती हैं- हां, अभी बात हो रही थी कि डॉलफिन का ज्यादा दिमाग होता है, जानवरों में सबसे ज्यादा डॉलफिन का दिमाग होता है. मेरा उससे भी ज्यादा है।’ ये सुनकर कपिल हंसी नहीं रोक पाते और शहनाज को ताली देते हुए हंस पड़ते हैं।
शहनाज ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘कपिल शर्मा आप बढ़िया हो। ये तो सिर्फ ट्रेलर है फुल एपिसोड कल देखिए।’ इस वीडियो को देख कर तमाम सोशल मीडिया सेलेब्स रिएक्शन दे रहे हैं और वीडियो एंजॉय कर रहे हैं। यशराज मुखाते ने लिखा- दोनों ही मेरे फेवरेट हैं। तो वहीं हर्ष गुजराल ने भी शहनाज के इस वीडियो को दिल वाले इमोजी दिए। बता दें, 17 मार्च को कपिल शर्मा की फिल्म Zwigato आ रही है।

