अपने वो कहानी तो सुनी होगी बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना लेकिन क्या आपने ये सुना है कि बेगानी शादी में बच्चे दीवाने, नहीं सुना होगा। आजकल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ऐसी छा जाती हैं ये तो आप जानते ही हैं और आजकल भोजपुरी गानों की पॉपुलेरेटी काफी बढ़ती जा रही है। हर कोई भोजपुरी गानों पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाता है।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ जिसमें स्कूली बच्चे बस में ही भोजपुरी गाने पर झूमने लगे। शादी की बारात निकल रही है और भोजपुरी गाने बज रहें हैं और बच्चे कूद कूद के बस में नाच रहें हैं इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं इसको देखकर आपकी भी स्माइल नहीं रूकेगी। स्कूल बस में बैठे बच्चों को डांस करता देख कुछ युवक ने इनकी वीडियो बनाई और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
जीवन के असली आनंद pic.twitter.com/9sgrNY4B6N
— !! सरकार !! (@darshanvpathak) March 6, 2023
पतली कमरिया पर बाराती तो ठुमके लगा के नाच ही रहें हैं लेकिन इस वीडियो में जो बच्चे डांस करते हुए मस्ती करते हुए पतली कमरिया पर झूमते हुए नजर आ रहें हैं उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बीते दिन ये गाना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा छाया था, आम जनता से लगा भोजपुरी स्टार्स, और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी इस गाने पर झूमते हुए नजर आए थे।
इस गाने ने इतनी सुर्खियां बटोरी कि हर शादी या पार्टी में इस गाने को बजाना तो जैसे फिक्स हो गया। गाने का क्रेज लोगों पर ऐसा चढ़ा कि ये गाना टॉप लिस्ट में डीजे वालों कि लिस्ट में भी शामिल हो गया। वो बात आपने सुनी होगी कि बचपन में बेफिक्र होकर टेंशन फ्री होकर जो मजा आता है ना वो पल कभी वापस नहीं आता। इस वीडियो को जिसने भी देखा अपने बचपन के दिनों को याद करने लगा।
ये वीडियो जिसने शेयर किया उसने साथ में कैप्शन लिखते हुए बचपन की भावनाओं को भी साझा किया और लिखा- जीवन के असली आनंद. वैसे इन बच्चों के चेहरे पर आई यह खुशी सच में बचपन के हसीन पलों को याद दिलाती है। इस वीडियो पर हजारों दर्शकों ने लाइक का बटन दबाते हुए अपना मजेदार रिएक्शन साझा किया है। इस ट्वीट को हर 2 सेकंड बाद रीट्वीट करते हुए लोग वायरल कर रहे हैं।

