इस साल देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने को है। उन्ही में से एक राज्य राजस्थान है जहाँ साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होगा। राजस्थान की राजनीति भी बड़ा दिलचस्प रहता है। वहां हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन होती है। एक बार कांग्रेस तो दूसरी बार भाजपा सत्ता में आती है लेकिन इस बार का चुनाव और ज्यादा दिलचस्प होने वाला है क्योंकि अबकी बार राजस्थान चुनाव में आम आदमी पार्टी भी एंट्री ले रही है। आम आदमी पार्टी भाजपा और कांग्रेस को टक्कर देने के लिए राजस्थान में चुनावी अभियान शुरू कर दी है।
थोड़ा इंतजार करिए, सभी चेहरे सामने आ जाएंगे
बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंच गए है। अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ राजस्थान की राजधानी से चुनावी शंखनाद कर रहे हैं। इसी के तहत सोमवार 13 मार्च को आप की तिरंगा यात्रा का आगाज हो रहा है। केजरीवाल राजस्थान पहुँचने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने मिलकर राजस्थान में कबाड़ा कर दिया है। बीजेपी और कांग्रेस ये नहीं कह सकतीं कि उन्हें मौका नहीं दिया गया। इसलिए अब आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में उतरी है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान की जनता से कहा कि थोड़ा इंतजार करिए, सभी चेहरे सामने आ जाएंगे। आम आदमी पार्टी से सभी अच्छे लोग जुड़ रहे हैं। आप हर सीट पर चुनाव लड़ेगी।
अजमेरी गेट पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का जनसंबोधन
इसके अलावा अरविन्द केजरीवाल ने राजस्थान में चल रहे पुलवामा शहीद की विधवाओं के प्रदर्शन को लेकर भी आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों के परिवार के लोग जब कांग्रेस नेताओं से मिलने गए, तो उनके साथ बदसलूकी की गई. ऐसा नहीं होना चाहिए था।
गौरतलब है कि सोमवार दोपहर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुलाबी नगरी जयपुर पहुंचे हैं। दोनों के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा लगभग एक किलोमीटर की होनी है, जिसकी शुरुआत सांगानेरी गेट से होगी। इसके बाद बापू बाजार, न्यू गेट, नेहरू मार्केट होते हुए अजमेरी गेट पर तिरंगा यात्रा का समापन होगा। अजमेरी गेट पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जनसंबोधन करेंगे।

