अमेरिका के लॉस एंजेलिस के डॉली थिएटर में 95वें Oscar Award की सेरेमनी में भारत ने दुनिया में अपने नाम का डंका बजाया, RRR फिल्म के नाटू-नाटू गाने ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड अपने नाम किया और साथ ही भारत की ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म(‘The Elephant Whispers’ wins Best Documentary Short Film in Oscar)के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीता।
इस खास मूवमेंट को लेकर भारत देश का तमाम नेता भी ट्विट के जरिए बधाइंया दे रहें हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्विट के जरिए बधाई देते हुए लिखा- “अतुल्य और अद्वितीय. द एलिफेंट व्हिस्परर्स की पूरी टीम और फिल्म ‘RRR’ के गाने ‘नातू नातू’ को प्रतिष्ठित ऑस्कर जीतकर भारतीय फिल्म उद्योग को गौरवांवित करने के लिए बधाई. यह वास्तव में भारतीय कला क्षेत्र में ‘अमृत काल’ का प्रतीक है।”
Incredible & unparalleled!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 13, 2023
Congratulations to the entire team of #TheElephantWhisperers & 'Naatu Naatu' song from movie 'RRR' for bringing immense pride to the Indian film industry by winning prestigious #Oscars
This indeed marks the 'Amrit Kaal' in the Indian art sphere.
वहीं अखिलेश यादव ने फिल्म से जुड़े लोगों को बधाई दी और ट्विट करते हुए लिखा- “कुछ उपलब्धियां बधाइयों की सीमाओं से बहुत बड़ी होती हैं। RRR के गीत को ऑस्कर मिलने पर फ़िल्म के संगीतकार, निर्देशक, गायकों, कलाकारों, निर्माता, वितरक, सभी भारतवासियों और वैश्विक दर्शकों को बधाई।”
कुछ उपलब्धियां बधाइयों की सीमाओं से बहुत बड़ी होती हैं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 13, 2023
RRR के गीत को ऑस्कर मिलने पर फ़िल्म के संगीतकार, निर्देशक, गायकों, कलाकारों, निर्माता, वितरक, सभी भारतवासियों और वैश्विक दर्शकों को बधाई!@rrrmovie@mmkeeravaani@ssrajamouli@tarak9999@AlwaysRamCharan@DVVMovies
#Oscars
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ और फिल्म ‘आरआरआर’ के ऑस्कर जीतने पर सोमवार को बधाई देते हुए कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का पल है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, “भारतीय फिल्म जगत के साथ साथ पूरे देश के लिए यह गर्व का पल है। अपने शानदार गाने के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर फिल्म ‘आरआरआर’ की पूरी टीम को बधाई।” केजरीवाल ने आगे कहा कहा, ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की पूरी टीम को ऑस्कर जीतने के लिए बेहद बधाई। आप सभी ने हर एक भारतीय को गौरवान्वित किया है।
नेताओं के साथ साथ बॉलीवुड, टीवी और साउथ इंडस्ट्री से जुडें लोग जमकर सोशल मीडिया पर RRR के नाटू नाटू गाने और सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म‘The Elephant Whispers’ को बधाई दे रहें हैं। करणवीर बोहरा ने ट्विटर पर ‘नाटू नाटू’ के ऑस्कर जीतने पर खुशी जाहिर की है। इसके साथ करणवीर ने लिखा, “मैं बहुत-बहुत खुश हूं, बहुत गर्व महसूस कर रहा, बधाई, सभी टीम को बहुत बधाई।”
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर मोहसिन खान ने इंस्टा स्टोरी पर ‘नाटू नाटू’ के अवॉर्ड मिलने पर खुशी जाहिर की है और ताली बजाने की इमोजी शेयर की है।
‘बिग बॉस 16’ फेम एक्ट्रेस टीना दत्ता ने ट्विटर पर ‘नाटू नाटू’ के विनर बनने पर खुशी जाहिर की और पूरी RRR टीम को बधाई दी है। साउथ इंडस्ट्री के चिंरजिवी, विवेक रंजन अग्निहोत्री, एन चंद्रबाबू नायडू, एम वैंकया नायडू सबने ट्विट के जरिए नाटू नाटू गाने और सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म‘The Elephant Whispers’ को बधाई दी।

