अमेरिका के लॉस एंजेलिस के डॉली थिएटर में 95वें Oscar Award की सेरेमनी में भारत ने दुनिया में अपने नाम का डंका बजाया, RRR फिल्म के नाटू-नाटू गाने ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड(RRR NATO NATO OSCAR) अपने नाम किया और साथ ही भारत की ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म(‘The Elephant Whispers’ wins Best Documentary Short Film in Oscar)के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीता।
वहीं भारत की बॉलीवुड क्वीन ने इस अवॉर्ड फंक्शन में सारी महफिल लूट ली। शौंपेन कलर के कार्पेट पर दीपिका पादुकोण ने चार चांद लगा दिए। भारत के लिए प्राउड मूवमेंट और भी बढ़ा जब दीपिका अवॉर्ड फंक्शन के लिए प्रेजेंटेटर का रूप में स्टेज पर उतरी और उन्होनें gracefully तरीके से स्टेज से पर एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ को प्रेसेंट किया था।
दीपिका पादुकोण ने ‘नाटू नाटू’ के सिंगर काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज को स्टेज पर परफॉर्मेंस के लिए शानदार तरीके से इनवाइट किया था। इतना ही नहीं इस परफॉर्मेंस को वहां स्टेंडिंग ओविएशन भी मिला। बॉलीवुड की बेबाक कंगना ने भी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया।
कंगना ने दीपिका का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, “दीपिका पादुकोण कितनी खूबसूरत दिखती हैं, पूरे देश को एक साथ पकड़कर खड़ा होना आसान नहीं है, अपनी इमेज, रेपुटेश को उन नाजुक कंधों पर उठाना और इतनी ग्रेसफुल और कॉन्फिडेंट तरीके से बोलना। दीपिका इस बात की गवाही के रूप में खड़ी हैं कि भारतीय महिलाएं सबसे अच्छी हैं ❤
How beautiful @deepikapadukone looks, not easy to stand there holding entire nation together, carrying its image, reputation on those delicate shoulders and speaking so graciously and confidently. Deepika stands tall as a testimony to the fact that Indian women are the best ❤️🇮🇳 https://t.co/KsrADwxrPT
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 13, 2023
वहीं पीएम मोदी ने भी ट्विट करते हुए खुशी व्यक्त करते हुए लिखा- “नाटु नाटु की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की टीम को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर जीतने पर बधाई दी।
Oscar 2023 अवॉर्ड फंक्शन में ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ ने बाजी मार ली है और इस साल का बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

