बीते कुछ समय में अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी अमेरिका की शॉर्ट-सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट को लेकर काफी मुश्किलों से घिरे रहे लेकिन अब गौतम अडानी ने गुड न्यूज देते हुए सबको बता दिया है कि उन्होनें अडानी ग्रुप (Adani Group) ने 2.65 अरब डॉलर के कर्ज का भुगतान समय से पहले कर दिया है। इसमें अंबुजा सीमेंट के अधिग्रहण के लिए लिये गए कर्ज में से 50 करोड़ डॉलर का पेमेंट भी शामिल है।
बता दें अडानी ग्रुप को 31 मार्च तक समय भुगतान के लिए दिया गया था लेकिन उन्होनें समय से पहले ही भुगतान चुका दिया है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से अडानी को जोर का झटका लगा था और उन्हें जबरदस्त घाटा हुआ था, लेकिन अब 10 दिनों में अडानी की कंपनियो के स्टॉक्स में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिकी फर्म GQG पार्टनर्स द्वारा अडानी की चार कंपनियों में 15,446 करोड़ रुपये के निवेश के बाद शेयरों में और तेजी देखने को मिली है।
अब अडानी ग्रुप लगातार अपनी छवि सुधारने के प्रयास में लगा हुआ है। ग्रुप ने ऐसे कई बड़े फैसले लिए हैं, जिससे निवेशकों का फिर से भरोसा जीता जा सके। ग्रुप का कहना है कि उसने अंबुजा सीमेंट अधिग्रहण के लिए जो 500 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद ली थी, उसका भी भुगतान कर दिया है।

