पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस शादी के बंधन में बंधने जा रहें हैं। बैंस पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी डॉ ज्योति यादव से शादी करने वाले हैं। इस महीने की 25 या 26 मार्च को दोनों की शादी हो सकती है। शादियों को लेकर सभी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान भी बैंस की शादी में शामिल होंगे। इनके अलावा भी कई नेता भी शामिल होंगे।
हरजोत सिंह बैंस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं लेकिन अब उनको टक्कर देने के लिए आईपीएस ज्योति यादव उनकी जिंदगी में एंट्री कर रहीं हैं। जहां बैंस के इंस्टाग्राम पर 71 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वहीं आईपीएस ज्योति यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 68 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही आईपीएस ज्योति बेहद ही खुबसूरत हैं। ज्योति यादव 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। आईपीएस ज्योति यादव इस समय मानसा में एसपी के पद पर तैनात हैं।
पेशे से वकील 31 साल के हरजोत सिंह बैंस आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं. बैंस ने आनंदपुर साहिब विधानसभा सीट से स्पीकर रहे राणा केपी सिंह को 45 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। इससे पहले वो 2017 में लुधियाना की साहनेवाल सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन तब वो हार गए थे। कई राजनीतिक हस्तियां इस शादी में शामिल हो सकती हैं ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी इंतजाम के किए जाने शुरी हो चुकें हैं।

