इस समय पूरी दुनिया में Oscar Fever चल रहा है। जहां देखो वहां 95th Oscar Award की चर्चा हो रही है। और चर्चा हो भी क्यों नहीं? इस बार Oscars 2023 में भारत की तीन फ़िल्में अलग-अलग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट हुई हैं जिसमे RRR के नाटू-नाटू गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का टाइटल मिलना पक्का है, क्योंकि इस अवार्ड फंक्शन में जूनियर NTR और रामचरण मिलकर इस गाने में लाइव परफॉर्मेंस देने वाले हैं।

वहीं इस बार सभी सितारे रेड कार्पेट की जगह शैंपेन कलर का बिछाया जा रहा है। इसलिए इस बार सितारें रेड कार्पेट पर नहीं शैंपेन कलर के कार्पेट पर वॉक करते हुए नजर आएंगे। करीब 62 साल बाद रेड कार्पेट की परंपरा इस बार के Oscar में टूट रही है। फिल्म जगत में इस Oscar Award को सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है। Oscar Award पहले तो Hollywood फिल्मों के लिए शुरू किया गया था लेकिन इसके बाद बदलाव करते हुए पुरी दुनिया की सभी फिल्मों को भी शामिल कर लिया गया।
फिल्म 40 मिनट से ज्यादा बड़ी होने पर ये Oscar Award दिया जाता है और इस बार ये Award और भी खास होने वाला है क्योंकि इस बार Bollywood की दीपिका पादुकोण ऑस्कर पर प्रजेंटर की भूमिका अदा करती हुई दिखाई देंगी। 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 12 मार्च, 2023 को लॉस एंजेलिस के डॉली थिएटर में होगा।
बता दें ऑस्कर अवॉर्ड 2023 इस बार 12 मार्च यानी रविवार को अमेरिका के लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होगा। इसे रात 8 बजे, ईटी/5 PM, एबीसी पर पीटी पर लाइव देख सकते हैं। जबकी भारतीय समयनुसार इसका लाइव टेलिकास्ट आप 13 मार्च 2023 यानी सोमवार को सुबह 5:30 बजे से देख सकेंगे।
अब बात की जाए कि भारत में ऑस्कर कब देखने को मिलेगा तो आपको भारत में इस पुरस्कार समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ पर की जाएगी। इसके अलावा एबीसी नेटवर्क केबल, सिलिंग टीवी, हुलु प्लस लाइव टीवी, यूट्यूब टीवी और फुबो टीवी पर लाइव देखा सकता है। साथ ही Oscar.com, Oscars.org और अकादमी के डिजिटल सोशल प्लेटफॉर्म (टिकटॉक, ट्विटर, यूट्यूब, फेसबुक) पर भी स्ट्रीम कर सकते हैं।

