विपक्ष के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर तमाम नेता सरकार पर हमला कर रहे हैं। मनीष सिसोदिया को पहले सीबीआई ने गिरफ्तार किया और फिर ED ने, इस मामले में कई विपक्षी नेताओं ने एकजुट होकर इसका विरोध किया। यह मामला शांत होता कि सीबीआई और ईडी ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू कर चुकी है। केंद्रीय एजंसियों का दुरूपयोग का आरोप लगाकर आप सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है।
क्या बोले आप सांसद?
आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि वैसे मेरा एक सुझाव था। अगर विपक्ष के सारे नेताओं का “एनकाउण्टर” करवा दिया जाय। तो कम से कम मोदी जी सुकून से 8 घंटे सो पायेंगे। न विपक्ष रहेगा न लोकतंत्र। बचेगी तो सिर्फ़ तानाशाही। सोशल मीडिया पर संजय सिंह के इस ट्वीट पर तमाम लोग अपनी टिप्पणी कर रहे हैं।

