फेमस यू- ट्यूबर मनीष कश्चयप दो दिनों से लगातार ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर हमले को लेकर मनीष कश्चयप ने फेक वीडियो बनाया और वायरल कर दिया और उसके बाद इस वीडियो ने तो जैसे तहलका मचाकर रख दिया और मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ये वीडियो ऐसे आग की तरह फैली कि बिहार पुलिस को इस मामले में कूदना पड़ा और कार्रवाई करते हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज की है। FIR के बाद से मनीष कश्यप पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है।
फर्जी या सच वीडियो को लेकर पुलिस ने आरोप में आईपीसी की कई सारी धाराएं लगाई धारा 67, 153, 153 (ए), 153 (बी), 505 (1)(बी), 505(1)(सी), 468, 471 और धारा 120(बी) गई हैं। वीडियो को मचे बवाल को देखते हुए मनीष कश्चयप का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया है लेकिन वो कहते हैं ना बिहारी चुप नहीं बैठता। एक बिहारी सब पर भारी होकर बौखाल मचा देता है। बिहारी अपना दबदबा मचाकर सबको हिलाकर रख देता है।
ट्विटर अकाउंट ब्लॉक होने के बाद बिहार के मनीष कश्चयप ने दूसरा अकाउंट सन ऑफ बिहार के नाम से बनाकर अपने विरोधियों को करारा जवाब देते हुए लिखा- वादा है जितना जोर लगाना है नीतीश, तेजस्वी यादव की सरकार लगा ले, किंतु अगर मनीष कश्यप जेल गया तो 180 दिनों के अंदर बिहार सरकार गिरेगी, बिहार से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक सब साथ है, देश का प्रत्येक युवा मनीष कश्यप है, आप सभी साथ हैं तो YES लिखकर पुरजोर समर्थन करें।
मनीष कश्यप ने तेजस्वी यादव पर भी भड़ास निकालते हुए कहा कि 9 वी फेल नेता बिहार क्या चलाएगा! वहीं सोशल मीडिया पर लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं। मनीष ने सपोर्ट करने वाले लोगों को धन्यवाद करते हुए ट्विट करते हुए लिखा- ट्विटर पर ट्रेंड कराने के लिए और मेरा सपोर्ट करने के लिए मैं आप सभी राष्ट्रवादी भाइयों का सदा आभारी रहूंगा। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। मैं गरीब मजदूरों के साथ हमेशा खड़ा था, खड़ा हूं और खड़ा रहूंगा।’
वहीं शनिवार को मनीष कश्चयप बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात करने पहुंचे और इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए साझा करते हुए लिखा- मुश्किल रास्तों पर चलने के दौरान अपने गुरु का दर्शन और उनका आशीर्वाद के रूप में फल प्राप्त होता है तो जिंदगी का कठिन रास्ता भी आसान हो जाता है। मेरे लिए अपने गुरू से मिलना सौभाग्य से भरा रहा।

