आजकल लोग पैसा कमाने के लिए नई रहा चुनकर अपने नाम को फेम में तब्दील करने में जुटे हुए हैं। ऐसा एक उदाहरण पेश किया है पठानकोट के रमन सलारिया ने जिन्होनें पढ़ाई छोड़कर किसानी की राह चुनी और स्ट्रॉबेरी की खेती से लाखों रूपये कमा रहें हैं रमन। जहां आज के समय में लोग किसानी को छोड़कर दूसरी तरफ अपने करियर को बढ़ाने के लिए अलग राह चुनते हैं लेकिन रमन ने इसको गलत साबित करते हुए मिसाल पेश की है कि भारत शुरू से कृषि प्रधान देश रहा है और किसानी करना अपने आप में एक गर्व की बात होती है।
रमन ने किसानी कर के ये साबित किया है कि भारत में जय किसान के नारा बिल्कुल सही दिया गया। जहां नौकरी में सिर्फ इंसान खुद का और अपने परिवार के पेट पालता है वहीं किसान किसानी कर के अनाज बोकर पूरे देश के पेट भरता है। रमन ने स्ट्राबेरी की खेती की शुरुआत की और अब वो इससे अच्छी-खासी कमाई भी कर रहे हैं।
रमन सलारिया आज स्ट्रॉबेरी की खेती से लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं। इसमें बागवानी विभाग भी उनकी मदद कर रहा है। रमन खेतों में ही स्ट्रॉबेरी की पैकिंग करते हैं, इसके बाद पठानकोट के साथ-साथ आसपास की कई मंडियों में भेज देते हैं। बता दें रमन ने स्ट्रॉबेरी से पहले 3 साल पहले ड्रैगन फ्रूट की खेती की और उसमें भी उन्होनें काफी मुनाफा कमाया और अब रमन ने स्ट्रॉबेरी की खेती ड्रिप इरिगेशन की तकनीक से की और उस इस तकनीक से उन्हें लाखों को मुनाफा हो रहा है।
रमन ने अनोखी तकनीक से खेती करते हुए बाकी किसानों को भी मोटीवेट किया है। रमन के इस बेहतरीन प्रयास से बागवानी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रमन सलारिया की ओर से बढ़िया प्रयास किया जा रहा है। वह दूसरे किसानों को भी स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बागवानी विभाग द्वारा उनकी हर तरीके से मदद की जा रही है।

