बॉलीवुड इंडस्ट्री में 9 मार्च की सुबह ऐसी खबर लेकर आई जिसे सुनकर पूरी इंडस्ट्री पर काले बादल छा गए। सबको हंसाने वाला चेहरा सतीश कौशिक दुनिया को अलविदा कहकर गमों के आंसू छोड़कर चले गए। एक दिन पहले ही होली मनाते हुए खुशी और उत्साह अंदाज में देखा गया था उन्होनें अपनी स्माइल से भरी फोटो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लैटफॉर्म पर शेयर की थी तब उनके साथ जो लोग हंसी खुशी त्योहार मना रहे थे उन्होनें सोचा भी नहीं होगा कि वो आखिरी पल उनके साथ बीता रहें हैं।
सतीश कौशिक का मुंबई के वर्सोवा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार गुरुवार की शाम को किया गया और हंसता हुआ चेहरा पंचत्तव में विलीन हो गया और छोड़ गया अपने पीछे ढेर सारी यादें। सतीश के अज़ीज दोस्त अनुपम खेर अपने दोस्त को जाता हुआ देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट फूट कर रोए। उनके घर पर सितारों का तांता लगा रहा, जावेद अख्तर से लेकर सलमान ख़ान तक, बड़े-बड़े सेलेब्स एक्टर को अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं। सतीश कौशिश… सलमान ख़ान के अजीज़ दोस्तों में से एक थे। एक्टर के जाने के दुख भाईजान के चेहरे पर साफ नज़र आया।
सतीश कौशिश… सलमान ख़ान के अजीज़ दोस्तों में से एक थे। एक्टर के जाने के दुख भाईजान के चेहरे पर साफ नज़र आया।
सतीश कौशिक ने सबसे ज्यादा फिल्में गोविंदा को साथ कि और दर्शकों को खूब हंसाया और दिल जीता। सतीश कौशिक की मौत के बाद गोविंदा ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा- ”जब मैं आज पीछे मुड़कर उन सभी फिल्मों को देखता हूं जिनमें हमने एक साथ काम किया है, तो मुझे बहुत दुख होता है कि हमने उन्हें खो दिया। हर अभिनेता अभिनय करता है, लेकिन वह ऐसे व्यक्ति थे जो चीजों को समझते थे और फिर परफॉर्म करते थे।”
सतीश कौशिक के निधन पर उनके दोस्त और कई फिल्मों सह-कलाकार रहे अनिल कपूर भावुक हो गए। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। पंकज त्रिपाठी ने भी सतीश कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया। दिवंगत अभिनेता को याद करते हुए संजय दत्त ने लिखा, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे…सभी लोग आपको बहुत याद करेंगे।
बॉलीवुड के साथ साथ देश के प्रधानमंत्री, यूपी को सीएम, केंद्रीय गृह मंत्री ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत सतीश कौशिक को लेकर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी और परिवार के लिए हिम्मत और हौसला रखने का भी ढांढस दिया। सतीश के पुराने दोस्त, फिल्म मेकर और स्क्रीनराइटर रूमी जाफरी को भी एक्टर की मौत ने झकझोर कर रख दिया है। अपने दोस्त को याद कर रूमी जाफरी भी काफी भावुक हो गए और उन्होंने सतीश की कई फ्यूचर प्लानिंग को याद किया। रूमी ने कहा कि सतीश अपनी बेटी को लाइफ में सैटेल करने के लिए काफी जीना चाहते थे। लेकिन वो कहते हैं ना विधाता ने हर समय निर्धारित की हुई है। जिंदगी देना और मौत सभी परमात्मा के हाथ में हैं हम आप सब एक कठपुतली हैं डोर तो ईश्वर के हाथ में हैं।
वहीं ओडिशा पुरी में रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने अभिनेता सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देने के लिए रेत पर उनकी तस्वीर बनाई।


