आज का दिन इन राशियों के लिए सफलता से भरा रहने वाला है तो वृश्चिक वाले लापरवाही करने से बचें तो आइए आपको बताते हैं आपकी राशि का आज का हाल।
मेष
समय मिश्रित प्रभाव का है। कार्यक्षेत्र में मेहनत से बेहतर परिणाम बनाए रखेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। कर्तव्यों के प्रति सजग रहेंगे। बहकावे में न आएं, लोभ प्रलोभन से बचें, लेनदेन पर फोकस बढ़ाएं, उधार न लें, नौकरीपेशा अच्छा करेंगे। विनम्रता बनाए रखें, आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा।
वृष
कार्य व्यापार में प्रभाव रहेगा। आप अपनी मेहनत और लगन से काम करेंगे और आपको उसका पूरा फल मिलेगा। प्रमुख कार्य गति लेंगे।

मिथुन
सुख सुविधाओं में रुचि रहेगी। भवन वाहन के मामले पक्ष में बनेंगे। परिस्थितियां मिश्रित फलकारक रहेंगे। संवेदनशील विषयों में जल्दबाजी न दिखाएं। जिद से बचें, भावनात्मक मामलों में धैर्य बढ़ाए।

कर्क
मेल मुलाकात में उत्साह से भरे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में सकारात्मकता बढ़ाएंगे। साहस पराक्रम दिखाने के अवसर बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण मामले पक्ष में बनाए रखने का प्रयास करेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आज आपको मान सम्मान दिलाएगी।

सिंह
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप आलस्य को त्यागकर आगे बढ़े। धन संपत्ति कार्यां को बढ़ावा देंगे। सभी का सम्मान रखेंगे। वचन निभाएंगे, व्यक्तिगत कार्यां को गति देंगे।

कन्या
व्यक्तिगत प्रयासों को समर्थन मिलेगा। अपनों का साथ बना रहेगा। घर में शुभकार्यां की रूपरेखा बनेगी। सुखद वातावरण रहेगा। सभी सम्मान रखेंगे, विनय विवेक से काम लेंगे। सभी क्षेत्रों में प्रभावी प्रदर्शन करेंगे। अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। बचत पर बढ़ाएंगे, लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे।

तुला
सहजता से आगे बढ़ते रहें। अनजानों से सावधानी रखेंगे, लेन देन में धैर्य दिखाएं। महत्वपूर्ण मामलों में सतर्कता बढ़ाएंगे। सकारात्मकता बनाए रहेंगे। तैयारी और सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। खर्च निवेश पर नियंत्रण रखेंगे। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे, बजट को महत्व देंगे।

वृश्चिक
आर्थिक मामलों में पहल बनाए रखने का समय है। चर्चा संवाद और लेनदेन में सक्रियता से काम लेंगे। विभिन्न स्त्रोतों से आय बढ़ेगी। लापरवाही से बचेंगे। जीत का भाव बनाए रखेंगे। आर्थिक्क विषय पक्ष में बने रहेंगे।

धनु
करियर व्यापार उम्मीद से बेहतर बना रहेगा। लक्ष्य बनाए रखेंगे। पद प्रभाव में वृद्धि होगी। करियर व्यापार को गति मिलेगी। अवरोधः दूर होंगे, बजट बनाकर खर्च करेंगे।

मकर
भाग्योन्नति के मार्ग सहज होंगे। अनुभव और शिक्षा के प्रयोग से विभिन्न विषयों में सकारात्मकता बढ़ाएंगे। स्वयं पर ध्यान देंगे, सुख सौख्य और उत्साह बना रहेगा।

कुंभ
जरूरी कार्यां को सहजता से आगे बढ़ाते रहेंगे। समय मिश्रित फलकारक बना हुआ है। सूझबूझकर निर्णय लेंगे, सहज गति से आगे बढ़ते रहेंगे। करियर कारोबार सामान्य रहेगा।

मीन
साझा व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सकारात्मकता का लाभ उठाएंगे। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे। नेतृत्व क्षमता बल पाएगी।


