दिल्ली में गुरुवार को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के विधायक सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) और आतिशी (Atishi) ने अरविंद केजरीवाल कैबिनेट (Arvind Kejriwal Cabinet) में मंत्री पद की शपथ ली। सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने दिल्ली के एलजी हाउस (LG House) में मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित दिल्ली सरकार (Delhi Government) के दूसरे मंत्री भी मौजूद रहें।
दिल्ली की नवनियुक्त मंत्री आतिशी को शिक्षा, PWD, बिजली और पर्यटन विभाग आवंटित किया गया। सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य, जल और उद्योग और शहरी विकास मंत्रालय मिला।
सौरभ भारद्वाज दिल्ली के ग्रेटर कैलाश विधानसभा से तीन बार लगातार विधायक रहें हैं। पहली बार साल 2013 में विधायक चुने गए थे और 49 दिन की केजरीवाल सरकार में 4 बड़े विभागों के मंत्री भी रहे। ट्रासंपोर्ट, फूड एंड स्पलाई, पर्यावरण और जीएडी विभाग इनकों सौंपा गया था। साल 2015 में भी सौरभ भारद्वाज विधायक चुने गए। साल 2020 में तीसरी बार विधायक चुने गए और 2022 में उन्हें दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।
वहीं आतिशी मार्लेना 2019 में पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ आतिशी मार्लेना ने लोकसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकीं। 2020 के विधानसभा चुनाव में कालका जी विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। वहीं, केजरीवाल सरकार की ऐज्युकेशन पॉलिसी तैयार करने में आतीशी ने काफी अहम रोल निभाया था।

