भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर – गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा और आखिरी मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लंच तक 29 ओवरों में 02 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ओपनिंग करने आए उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े।
भारतीय टीम को पहली सफलता अश्विन ने ट्रेविस हेड के रूप में दिलाई। हेड ने 44 गेंदों पर 07 चौकों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जल्द ही शमी ने भारत को मार्नस लैबुशेन के रूप में दूसरी सफलता दिलाई। लैबुशेन केवल 03 रन बनाकर शमी के गेंद पर बोल्ड हो गए।
बता दें कि इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रही है। उसने पहला और दूसरा मैच जीता था. लेकिन तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए भारत पर आसान जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर टेस्ट 9 विकेट से जीता था। भारत अगर यह मुकाबला जीत जाता है तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में आसानी से पहुँच जाएगा।
बहरहाल आज भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज अहमदाबाद टेस्ट मैच देखने पहुंचे और अपने अपने क्रिकेट टीम के कप्तान को कैप सौपीं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ती के 75 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर खास अंदाज में जश्न मनाया जा रहा है।

