अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज टेस्ट शुरू हो चुका है। इस मैच को देखने के लिए पीएम मोदी अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ क्रिकेट मैच देखने के लिए पहुंचे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के अंतिम टेस्ट मैच से पहले दोनों ने भारत के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के स्टैंड-इन कप्तान स्टीव स्मिथ से मुलाकात की।
मैच से पहले दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने अपने-अपने देश की क्रिकेट टीम के कप्तान को सम्मानित किया और उन्हें खास टेस्ट मैच की खास टोपी भी दी। इसके बाद एक खास गाड़ी में दोनों नेताओं ने स्टेडियम का एक चक्कर भी लगाया। इस दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा है।

दोनों देशों के प्रधानमंत्री राष्ट्रगाम के दौरान अपनी-अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ रहे। दोनों नेता स्टेडियम से मैच भी देख रहे हैं। दोनों देशों के प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए स्टेडियम परिसर में विशाल होर्डिंग्स लगाए गए हैं। होर्डिंग्स पर पंचलाइन “75 इयर्स ऑफ फ्रेंडशिप थ्रू क्रिकेट” है।

होर्डिंग्स में दोनों देशों के पूर्व और वर्तमान क्रिकेट के दिग्गजों को भी दिखाया गया है। होर्डिंग्स को न केवल गलियारों, अभ्यास क्षेत्र और अन्य पैदल मार्गों में रखा गया है बल्कि पारंपरिक साइटस्क्रीन के पास भी एक प्रमुख स्थान मिला है।
इससे पहले एक कार्यक्रम में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के साथ यहां नजर आ चुके हैं। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद टेस्ट मैच शुरू हो गया है। कंगारू टीम के लिए उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड ने ओपनिंग में कमान संभाली. जबकि टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उमेश यादव आक्रमण पर हैं। फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम- 15/0 (4)
मैच देखकर दोनों पीएम स्टेडियम से रवाना हो चुकें हैं।

